पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने,ससुराल आए युवक को बेरहमी से पीटा

इटावा— अपने कारनामों से हमेशा चर्चा में रहने वाली यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है।ताजा मामला इटावा जिले का है जहां अपनी  पत्नी को लेने ससुराल आए पति को डायल-100 के सिपाहियों ने सबके सामने बेरहमी से पीटा। बता दें कि मामला एकदिल थाना क्षेत्र के बमनपुरा का है जहां अपनी पत्नी को लेने ससुराल आए युवक से पत्नी व ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।जिस पर पत्नी के घर वालों ने डायल-100 पर सूचना देकर पुलिस को बला लिया वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने मामले को सुलझाने

Written By :

admin

Updated

March 26, 2019

इटावा— अपने कारनामों से हमेशा चर्चा में रहने वाली यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है।ताजा मामला इटावा जिले का है जहां अपनी  पत्नी को लेने ससुराल आए पति को डायल-100 के सिपाहियों ने सबके सामने बेरहमी से पीटा।

बता दें कि मामला एकदिल थाना क्षेत्र के बमनपुरा का है जहां अपनी पत्नी को लेने ससुराल आए युवक से पत्नी व ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।जिस पर पत्नी के घर वालों ने डायल-100 पर सूचना देकर पुलिस को बला लिया वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने मामले को सुलझाने के बजाय युवक को पीटने लगे।सिपाही का कहर यहीं नहीं रुका, युवक के बाल पकड़कर खुलेआम घसीटते हुए ले गए।अब सवाल यह उठता है कि यदि जनता के रक्षक ही इस तरह के अमर्यादित कार्य करेंगे तो जनता की रक्षा कौन करेगा ?

(रिपोर्ट-विवेक दुबे,इटावा)