लखनऊ: विधानसभा पर आतंकी हमले की सूचना से मची खलबली,कई थानों की फोर्स पहुंची

लखनऊ–राजधानी में उस वक्त खलबली मच गयी जब मंगलवार रात विधानभवन में आतंकी हमले की सूचना वायरलेस पर प्रसारित की गई। खबर मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।  विधानभवन को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। एनएसजी और एटीएस के जवानों ने परिसर के अंदर जाकर मोर्चा संभाल लिया। पूरे परिसर को खंगाला गया। बाद में पता चला कि सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इस मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं। इसके बाद राजधानी के थाना विभिति खंण्ड स्थित होटल फैरफील्ड में भी मॉक ड्रिल चला।

Written By :

admin

Updated

January 9, 2019

लखनऊ–राजधानी में उस वक्त खलबली मच गयी जब मंगलवार रात विधानभवन में आतंकी हमले की सूचना वायरलेस पर प्रसारित की गई। खबर मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। 

विधानभवन को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। एनएसजी और एटीएस के जवानों ने परिसर के अंदर जाकर मोर्चा संभाल लिया। पूरे परिसर को खंगाला गया। बाद में पता चला कि सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इस मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं। इसके बाद राजधानी के थाना विभिति खंण्ड स्थित होटल फैरफील्ड में भी मॉक ड्रिल चला। मौके पर एटीएस एनएसजी ओर एसटीएफ की टीम पहुची थीं। इस दौरान लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ओर उनकी टीम भी मौके पर मौजूद रही। होटल को चारों तरफ से घेर कर मॉक ड्रिल किया गया।