भारतीय नौसेना का मिग 29 K लडाकू विमान गोवा में दुर्घटनाग्रस्त

न्यूज डेस्क — भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद मिग 29K शनिवार को गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हालांकि विमान में मौजूद दोनों पायलटों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। नौसेना के स्पोकपर्सन कमांडर विवेक मधवाल का कहना है कि मिग -29 K ट्रेनर विमान के इंजन में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ है। पायलटों कैप्टन एम शोकखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक पक्षी के इंजन से टकराने की वजह से इंजन में आग लग गयी जिसके

Written By :

SK Sharma

Updated

November 16, 2019

न्यूज डेस्क — भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद मिग 29K शनिवार को गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हालांकि विमान में मौजूद दोनों पायलटों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। नौसेना के स्पोकपर्सन कमांडर विवेक मधवाल का कहना है कि मिग -29 K ट्रेनर विमान के इंजन में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ है।

पायलटों कैप्टन एम शोकखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक पक्षी के इंजन से टकराने की वजह से इंजन में आग लग गयी जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। मिग 29 के आईएनएस हंसा डाबोलिम में तैनात मिग 29 का विमान वाहक संस्करण है और विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य के लिए नामित है।