World Cup 2023 के लिए भारतीय टीम घोषित, इन बड़े खिलाड़ियों का नहीं को नहीं मिली जगह

World Cup 2023 India Squad: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (bcci) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने मंगलवार को यहां कैंडी

Written By :

SK Sharma

Updated

September 5, 2023

World Cup 2023 India Squad: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (bcci) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने मंगलवार को यहां कैंडी में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम लगभग एशिया कप टीम जैसी ही है। टीम इंडिया चार तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर व तीन स्पिनर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ उतर रही है। हालांकि संजू सैमसन, तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से बाहर रखा गया है।

केएल राहुल की वापसी

 

इसके अलावा टीम (india squad) में केएल राहुल की भी वापसी हुई है, जिन्हें साल की शुरुआत में आईपीएल में जांघ में चोट लगी थी, हालांकि वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं और एशिया कप के बाद के चरणों के दौरान भारत के लिए खेलने की संभावना है। वहीं राहुल के टीम में शामिल होने से तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ संजू सैमसन भी बाहर हो गए हैं। दरअसल विश्व कप गुरुवार 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और पहले मैच में 2019 के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगे। फाइनल मैच भी रविवार 19 नवंबर को इसी स्थान पर खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें..‘सनातन धर्म कोरोना व डेंगू-मलेरिया की तरह’, बयान पर बुरे फंसे उदयनिधि…

 

भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगा। अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप में दस टीमें भाग लेंगी, जो 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 10 स्थानों पर खेला जाएगा, जिसमें अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम टूर्नामेंट के उद्घाटन और फाइनल की मेजबानी करेगा। इस इवेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे। अहमदाबाद और चेन्नई के अलावा, अन्य स्थान दिल्ली, धर्मशाला,बेंगलुरु, लखनऊ, मुंबई, पुणे,हैदराबाद, कोलकाता हैं। जबकि गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम अभ्यास खेलों की मेजबानी में हैदराबाद के साथ शामिल होंगे।

 

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)