IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस की वापसी, गिल को कमान

New Zealand vs India ODI Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है जबकि श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। जो स्प्लीन की चोट से उबर रहे हैं और 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले हैं। हालांकि, उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से फिटनेस क्लीयरेंस लेना होगा। अय्यर को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। IND vs NZ ODI: बुमराह को आराम दरअसल शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट से उबर चुके हैं और टीम की

Written By :

SK Sharma

Updated

January 3, 2026

ind-vs-sa-india-lost-toss

New Zealand vs India ODI Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है जबकि श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। जो स्प्लीन की चोट से उबर रहे हैं और 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले हैं। हालांकि, उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से फिटनेस क्लीयरेंस लेना होगा। अय्यर को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

IND vs NZ ODI: बुमराह को आराम

दरअसल शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट से उबर चुके हैं और टीम की कप्तानी करेंगे। टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा के अनुभव का भी फायदा मिलेगा। हालांकि, वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। भारतीय टीम में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी होंगे। कुलदीप यादव स्पिन अटैक की अगुवाई करेंगे। टीम को तेज गेंदबाजी कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में होंगी। हर्षित राणा भी इस टीम का हिस्सा होंगे।

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी भारतीय टीम में मौका दिया गया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज़ के लिए ऋषभ पंत और केएल राहुल को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है, लेकिन संजू सैमसन टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। इसके अलावा, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम में शामिल नहीं किया गया है।

IND vs NZ ODI: कब-कब होंगे मैच

बता दें कि भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच 11 से 18 जनवरी के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज़ खेली जाएगी। पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में होगा। सीरीज का आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद, दोनों देशों के बीच 21 से 31 जनवरी के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी।

India ODI Squad For New Zealand : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)