IND vs AUS : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 400 रनों का लक्ष्य, गिल-अय्यर ने जड़ा शतक

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। बारिश प्रभावित इस मैच में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 400 रनों का लक्ष्य दिया।

Written By :

SK Sharma

Updated

September 24, 2023

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। बारिश प्रभावित इस मैच में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 400 रनों का लक्ष्य दिया। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के शानदार शतक के बाद सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने पांच विकेट पर 399 रन बनाए।

अब अगर कंगारू टीम को सीरीज में वापसी करनी है तो उसे इस मैच को जीतना ही होगा। इस मैच ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही।

ये भी पढ़ें..IND vs AUS: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर टीम इंडिया बनी तीनों फॉर्मेट में नंबर वन

 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 400 रनों का लक्ष्य

भारतीय क्रिकेट टीम को पहला झटका चौथे ओवर में ही ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। गायकवाड़ 8(12) रन बनाकर पवेलियन लौटे। लेकिन, इसके बाद जो हुआ उसने मैच का रुख बदल दिया। श्रेयस अय्यर और शुबमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। श्रेयस अय्यर 105(90) की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए, जबकि शुभमन गिल 104 (97) की शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इसके अलावा इशान किशन 31 और केएल राहुल ने 52 रनों की पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव ने 72* (37) रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 43वें ओवर में कैमरून ग्रीन के खिलाफ बैक टू बैक 4 छक्के लगाए। दूसरे छोर से रवींद्र जड़ेजा 13 रनों पर नाबाद लौटे। इस तरह भारतीय टीम का स्कोर 399/5 हो गया है। अब देखना यह है कि भारतीय गेंदबाज इस बड़े स्कोर का बचाव कर पाते हैं या नहीं।

 

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)