छत पर सो रही बच्ची से ममेरे भाई ने किया रेप

उन्नाव–उन्नाव में आज एक बार फिर रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई ; जहां एक कलयुगी ममेरे भाई ने अपनी ही रिश्ते की मासूम नाबालिक बहन की अस्मत को तार तार कर दिया । पूरा मामला उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गाखेड़ा गांव का है ; जहां एक युवक द्वारा भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। एक दरिंदे भाई ने अपने ही ममेरी 7 वर्षीय मासूम बहन को अपनी हवस का शिकार बना डाला। खून से लतपथ मासूम बच्ची की चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने युवक को रंगे हाथो

Written By :

admin

Updated

April 7, 2018

उन्नाव–उन्नाव में आज एक बार फिर रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई ; जहां एक कलयुगी ममेरे भाई ने अपनी ही रिश्ते की मासूम नाबालिक बहन की अस्मत को तार तार कर दिया ।

पूरा मामला उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गाखेड़ा गांव का है ; जहां एक युवक द्वारा भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। एक दरिंदे भाई ने अपने ही ममेरी 7 वर्षीय मासूम बहन को अपनी हवस का शिकार बना डाला। खून से लतपथ मासूम बच्ची की चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने युवक को रंगे हाथो पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद परिजनों ने फोन कर पुलिस को पूरे मामले जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी को घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस आरोपी युवक से पूरे मामले में गंभीरता से पूंछतांछ कर रही है।

नाबालिक बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे पहले सीएचसी सफीपुर में भर्ती करवाया गया जहां हालात बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। आपको बता दे कि आरोपी युवक आसीवन थानाक्षेत्र का रहने वाला है जो कल अपने मामा के घर आया था। जहां उसने इस घटना को अंजाम दे डाला।

वही इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि एक सात वर्षीय मासूम के उसके ही रिश्ते के भाई बबलू ने दुष्कर्म की घटना कारित की है। वहीं पुलिस को सूचना मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अरोपी को गिरफ़्त कर जेल भेज दिया है। साथ पीड़ित मासूम का मेडिकल भी करवा कर पूरे मामले पर कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह से तत्पर है।

(रिपोर्ट- अनुराज भारती , उन्नाव )