होटल में पति ने गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या,फिर खुद पहुंचा थाने

एटा– एटा में होटल में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद हत्यारा पति खुद ही शहर कोतवाली पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर अपने आप को थाना कोतवाली नगर को सरेंडर कर दिया।  घटना के पीछे पति-पत्नी में लम्बे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के गोबर चौकी के समीप रहने वाला संजीव अपनी पत्नी ममता के साथ कल शाम एटा पहुंचा जहॉं उसने शहर कोतवाली क्षेत्र के राधे श्याम पैलेस होटल में कमरा लिया। कमरा

Written By :

admin

Updated

June 28, 2018

एटा– एटा में होटल में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद हत्यारा पति खुद ही शहर कोतवाली पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर अपने आप को थाना कोतवाली नगर को सरेंडर कर दिया। 

घटना के पीछे पति-पत्नी में लम्बे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के गोबर चौकी के समीप रहने वाला संजीव अपनी पत्नी ममता के साथ कल शाम एटा पहुंचा जहॉं उसने शहर कोतवाली क्षेत्र के राधे श्याम पैलेस होटल में कमरा लिया। कमरा नम्बर 306 में रुके पति पत्नी के बीच देर रात्रि एक बार फिर पारिवारिक विवाद  हो गया और पति संजीव ने अपनी पत्नी ममता की गला दबाकर हत्या करने के बाद शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सामनें सरेंडर कर दिया। 

बताया जा रहा है कि करीब 12 वर्ष पूर्व ही दोनों की शादी हुयी थी और उनके 11 वर्षीय बेटी रश्मि और 8 साल का बेटा चिंकू है। पति पत्नी के विवाद के चलते ही मृतका की बेटी अपने अपनी मॉ ममता के साथ नाना के यहॉं रहता थी जबकि बेटा चिंकू अपने बाबा के साथ रहता था। पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए ही पति संजीव कल शाम पत्नी ममता को लेकर होटल पहुंचा और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के परिजनों को देने के साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जॉंच शुरु कर दी है।

(रिपोर्ट- आर. बी. द्विवेदी, एटा )