प्रेमी की हत्या के बाद नहर किनारे तड़प रही प्रेमिका ने बताई ‘ऑनर किलिंग’ की दास्तां

एटा–जनपद एटा में तीन दिन पूर्व हुए ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए घटना में शामिल घायल लड़की के हैवान आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  पूरा मामला थाना मलावन क्षेत्र के बहादुर पुर गाँव का है जहा पूरी रात गोली लगने से घायल प्रेमिका जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रही ये किशोरी की थमती सांसों को जब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन किशोरी को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया जहॉं डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ के

Written By :

admin

Updated

July 15, 2019

एटा–जनपद एटा में तीन दिन पूर्व हुए ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए घटना में शामिल घायल लड़की के हैवान आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

पूरा मामला थाना मलावन क्षेत्र के बहादुर पुर गाँव का है जहा पूरी रात गोली लगने से घायल प्रेमिका जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रही ये किशोरी की थमती सांसों को जब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन किशोरी को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया जहॉं डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया जहा उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग के तहत हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वो कहते है कि “जाको राखे साईंया, मार सकें ना कोय”इसकी बानगी जनपद एटा में देखने को मिली है। हैवान बने इन परिजनों ने गोली मारने के बाद भी वो आज भी जिंदा है तब उसने ऐसे हैवान माता,पिता,भाई और मामा पर अपने प्रेमी और अपनी हत्या का जिम्मेदार बताया है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हैवान आरोपी माता,पिता से पूंछ- तांछ में आरोपियों ने बताया कि वो अलीगढ़ में टाइल्स का काम करने वाले आमिर से उसकी लड़की के प्रेम संबंध हो गए थे जिसका वो विरोध कर रहे थे। प्रेमी, प्रेमिका के ना मानने पर उसने 6 जुलाई को अलीगढ़ में अपने साले हाफिज, पत्नी और बेटे हासिम के साथ मिलकर प्रेमी आमिर को मौत की सजा देते हुए प्रेमी को उसके सामने ही बे रहमी से हत्या कर दी थी। जिससे उसकी बेटी निशा उस घटना की चश्मदीद गवाह थी, बेटी के आमिर की हत्या की घटना का खुलासा करने की धमकी के चलते ये चारों आरोपी 9 जुलाई को अलीगढ़ से गुमराह कर एटा लिवा लाये और देर रात्रि में बेटी की गर्दन में गोली मारकर मरा समझकर नहर किनारे फैंक दिया।

इस पूरी घटना में घायल लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने ऑनर किलिंग के दोनों आरोपियों पति,पत्नी को कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)