मोदीजी के अलावा किसी और का सत्ता में आना देश के लिए खतरनाकःहेमा मालिनी

मथुरा –जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारिखें नजदीक आ वैसे-वैसे राजनीति सरगर्मी तेज होती जा रही है और विपक्षी पार्टियों पर जुबानी हमला शुरु हो गया है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के अलावा किसी और का सत्ता में आना देश के लिए खतरनाक होगा क्योंकि मोदी ने अपने कार्यकाल में जो किया, वह करने की हिम्मत और किसी में नहीं है। बता दें कि मथुरा से दोबारा चुनाव लड़ रही हेमा ने कहा कि कोई और विकल्प ही नहीं है। मोदीजी को वापस

Written By :

admin

Updated

March 30, 2019

मथुरा –जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारिखें नजदीक आ वैसे-वैसे राजनीति सरगर्मी तेज होती जा रही है और विपक्षी पार्टियों पर जुबानी हमला शुरु हो गया है।

इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के अलावा किसी और का सत्ता में आना देश के लिए खतरनाक होगा क्योंकि मोदी ने अपने कार्यकाल में जो किया, वह करने की हिम्मत और किसी में नहीं है।

बता दें कि मथुरा से दोबारा चुनाव लड़ रही हेमा ने कहा कि कोई और विकल्प ही नहीं है। मोदीजी को वापस आना ही है। यदि कोई और जीतता है तो यह देश के लिए खतरनाक होगा। यही वजह है कि हम सभी जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

वहीं मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में यह सब करने की हिम्मत नहीं थी। यह देखकर दुख होता है कि विपक्ष हर समय प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने में लगा रहता है। उन्होंने देश के लिए जो सही समझा, वह निडर और निस्वार्थ होकर किया।

भाजपा में शीर्ष नेताओं से लेकर सामान्य कार्यकर्ताओं तक सभी ने मोदी का अनुकरण करते हुए अपने ट्विटर हैंडिल पर ‘चौकीदार’ जोड़ लिया है लेकिन हेमा ने अभी तक ऐसा नहीं किया। इस बारे में पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते हुए उन्होंने कहा कि वह भी चौकीदारनी हैं।