हाथरसःशराब के नशे में धुत दरोगा ने जमकर काटा बवाल, वीडियो वायरल

हाथरस — यूपी के हाथरस जिले में खाकी हुई शर्मसार, शराब के नशे में धुत दरोगा जी का हंगामा काटते हुये वीडियो हुआ वायरल।मामला थाना चंदपा क्षेत्र के कसबे का है जहाँ खाकी को शर्मसार करने वाला नजारा देखने को मिला। शराब के नशे में दरोगा जी ने जो हंगामा काटा उससे तो देख कर ऐसा ही लगता है कि जिन कंधो पर अपराध को ख़त्म करने की जिम्मेदारी हो वो खुद ही सरेआम शराब के नशे में अपराध करते नजर आ रहे है। शरीर पर खाकी वर्दी पहने इन दरोगा जी को देखिये जिनकी खाकीवर्दी में कंधे पर लगे

Written By :

admin

Updated

April 1, 2019

हाथरस — यूपी के हाथरस जिले में खाकी हुई शर्मसार, शराब के नशे में धुत दरोगा जी का हंगामा काटते हुये वीडियो हुआ वायरल।मामला थाना चंदपा क्षेत्र के कसबे का है जहाँ खाकी को शर्मसार करने वाला नजारा देखने को मिला।

शराब के नशे में दरोगा जी ने जो हंगामा काटा उससे तो देख कर ऐसा ही लगता है कि जिन कंधो पर अपराध को ख़त्म करने की जिम्मेदारी हो वो खुद ही सरेआम शराब के नशे में अपराध करते नजर आ रहे है। शरीर पर खाकी वर्दी पहने इन दरोगा जी को देखिये जिनकी खाकीवर्दी में कंधे पर लगे सितारे यह बताते है कि यह पुलिस विभाग में दरोगा जी है। शराब के नशे में वर्दी का रौब भी दिखा रहे है। शराब नशे में दरोगा जी अधिकारीयो और जनता के लोगो को गालिया देते रहे। 

शराब के नशे में दरोगा जी भुल गए वहाँ मौजूद लोगो ने किसी तरह दरोगा जी को समझाया तब कही जाकर दरोगा जी शांत हुये और वहाँ से चले गए। वही इस पुरे मामले से पुलिस के अधिकारी पल्ला झड़ते नजर आये बताया की एक वीडियो देखा है उसमे सबइंस्पेक्टर प्रतीत हो रहा है यह अभी जानकारी नहीं हो पाई की कहा तैनात है जानकारी करने के बाद जो शासनतक कार्यवाही होगी की जाएगी।  

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)