पुलिस मुठभेड़ में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, दो को लगी गोली…

रैंकी कर पशु चोरी करने वालें गैंग के सदस्यों व हापुड़ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली से घायल हो गए। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर पशु, नगदी व तंम बरामद किए।

Written By :

SK Sharma

Updated

June 28, 2021

रैंकी कर पशु चोरी करने वालें गैंग के सदस्यों व हापुड़ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली से घायल हो गए। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर पशु, नगदी व तंम बरामद किए।

ये भी पढ़ें..मोटे पुलिसकर्मियों को इनाम देगी प्रदेश सरकार, लेकिन ये होगी शर्त…

हापुड़ एसपी नीरज जादौन ने बताया कि सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया ,जिनमें दो बदमाश अमरोहा निवासी बबलू व दानिश गोली लगनें से घायल हो गए।

बदमाशों के पास से दो तमंचे व चाकू बरामद

उन्होंने बताया कि तीन अन्य बदमाश अनस , साकिब वामिक उर्फ आमिर निवासी अमरोहा हैं। जिनके पास से सिम्भावली क्षेत्र से चोरी की गई भैंस मय कटिया, 8600/ रूपये नकद, 2 तमंचे, चाकू तथा पशु चोरी करने में प्रयुक्त एक टैम्पो बिना नम्बर बरामद का बरामद किया।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे शातिर किस्म के पशु चोर हैं, जिन्होंने पूछताछ करने पर बताया कि हम दिन के समय गांव देहात में घूम-फिरकर चोरी करने वाले पशुओं की रैकी कर लेते तथा रात्रि के समय मौका पाकर पशुओं को चोरी कर एक सूनसान रास्ते पर ले जाकर जहां पहले से ही हमारी गाडी खडी होती है तथा उसमें पशुओं को लादकर ले जाते हैं।

ये भी पढ़ें..गर्लफ्रेंड का था दादा के साथ अफेयर ! जिसे समझता रहा बेटा वो निकला चाचा, ऐसे खुला राज

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोेर्ट- विकास कुमार, हापुड़)