पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

बहराइच–थाने से कुछ दूरी पर एक युवक का शव पेड़ की डाल से लटकता मिला । लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन उसकी पहचान नही सकी जिसके बाद शव की फोटोग्राफी कराकर पहचान के लिये मर्चरी में रखवाया गया है । हुजूरपुर थाने से महज पांच सौ दूरी पर सहसलमपुर रोड पर एक खेत में शनिवार की सुबह पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता देख लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 8, 2020

बहराइच–थाने से कुछ दूरी पर एक युवक का शव पेड़ की डाल से लटकता मिला । लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन उसकी पहचान नही सकी जिसके बाद शव की फोटोग्राफी कराकर पहचान के लिये मर्चरी में रखवाया गया है ।

हुजूरपुर थाने से महज पांच सौ दूरी पर सहसलमपुर रोड पर एक खेत में शनिवार की सुबह पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता देख लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को उतरवा कर उसकी पहचान के प्रयास शुरू किये लेकिन काफी कोशिश के बाद भी शव की पहचान नही हो सकी।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नही हो सकी। पहचान के लिये शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)