हैवान दरोगा ने गर्भवती महिला को लात-घूसों से पीटा,हुई मौत

फर्रुखाबाद— उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में खाकी को दागदार कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां हैवान दरोगा ने एक गर्भवती के पेट में लात मार दी जिससे उसकी मौत हो गई.पति को दरोगा से बचाने आई थी महिला.वहीं पुलिस की प्रताड़ना के डर से परिजनो ने कार्यवाही करने से किया इंकार. दरअसल मामल कोतवाली फतेहगढ के शरह गांव का है.बताया जा रहा है मृतक महिला का पति राजकुमार ट्रैक्टर से अपने घर पर मिट्टी डाल रहा था उसी समय सरह चौकी इंचार्ज राम रत्न पहुंचे और उससे मार पीट करने लगे वही पति के साथ मारपीट देख गर्भवती महिला

Written By :

admin

Updated

December 12, 2017

फर्रुखाबाद— उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में खाकी को दागदार कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां हैवान दरोगा ने एक गर्भवती के पेट में लात मार दी जिससे उसकी मौत हो गई.पति को दरोगा से बचाने आई थी महिला.वहीं पुलिस की प्रताड़ना के डर से परिजनो ने कार्यवाही करने से किया इंकार.

दरअसल मामल कोतवाली फतेहगढ के शरह गांव का है.बताया जा रहा है मृतक महिला का पति राजकुमार ट्रैक्टर से अपने घर पर मिट्टी डाल रहा था उसी समय सरह चौकी इंचार्ज राम रत्न पहुंचे और उससे मार पीट करने लगे वही पति के साथ मारपीट देख गर्भवती महिला इसका विरोध करते हुए पति को बचाने लगी इतने में गुस्साए दरोगा को गर्भवती महिला पर भी तरस नहीं आया और लात-घूसो से पीटने लगा जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई.परिजनों ने महिला को उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.वहीं पुलिस की प्रताड़ना के डर से परिजनों ने कानूनी कार्यवाही करने से मना कर दिया.

ऐसे में सोचने वाली बात यह कि एक ओर जहां योगी सरकार अपराधियों में पुलिस का खौफ बताती नहीं थक रही है.पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही है.जिसमें अपराधियों में पुलिस का खौफ तो नहीं पर आम जनता जरुर पुलिस से खौफजदा है.एक ओर जहां यूपी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर जिलों में नारी सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर रही है वहीं दूसरी तरफ पुलिस के कुछ नुमाइंदे महिलाओं पर इस तरह के आत्याचार करके ऐसे कार्यक्रमों का खुला मजाक उड़ा रहें है.

दिलीप कटियार.फर्रुखाबाद