महिला उत्पीड़न के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन

गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की महिलाएं कोतवाली बिन्दकी पहुंची | महिला उत्पीड़न के विरोध में जमकर नारे बाजी करते हुए आवाज बुलंद की

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 20, 2020

गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की महिलाएं कोतवाली बिन्दकी पहुंची | महिला उत्पीड़न के विरोध में जमकर नारे बाजी करते हुए आवाज बुलंद की | कोतवाल,बिन्दकी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए समस्याओं के अतिशीघ्र निवारण किये जाने हेतु पुरजोर मांग की |

यह भी पढ़ें-सरकार का बड़ा फैसला, बिना परीक्षा दिये इस बार प्रमोट नहीं होंगे छात्र

अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं एवं बेटियों से दुष्कर्म, रेप,हत्या व उत्पीड़न की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं | महिला सुरक्षा हेतु शासन एवं प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं,अपराधियों के हौसले बुलंद हैं |

महिलाओं व बेटियों में खौफ का माहौल है और अपराधी बेखौफ़ घूम रहे हैं, जनपद में तो महिला सुरक्षा की हालत बेहद गंभीर है आये दिन महिला उत्पीड़न, छोटी छोटी बच्चियों से दुराचार की अमानवीय घटनाएं सामने आ रही हैं | अपराधी बेखौफ़ हैं और आये दिन अमानवीय घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं | हमारी यह मांगे हैं कि महिलाओं एवं बेटियों पर हो रहे उत्पीड़न के विरुद्ध कठोरतम कदम उठाये जायें, दुराचार सम्बंधित मामले का त्वरित निस्तारण करके कार्यवाही की जाये एवं पीड़िताओं को न्याय मिलने तक उनकी सुरक्षा की पर्याप्त ब्यवस्था की जाये |

इन्ही प्रमुख मांगो को लेकर आज हमने कोतवाली बिन्दकी में प्रदर्शन करके कोतवाल महोदय के द्वारा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करके समस्याओं के अतिशीघ्र निवारण किये जाने हेतु पुरजोर मांग की है | हमें आशा है महिला उत्पीड़न की गंभीर समस्याओं के निराकरण हेतु ठोस कदम उठाये जायेंगे अन्यथा की स्थिति में हम बृहद आंदोलन हेतु बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की स्वयं होगी |

इस दौरान सीमा,कमला,कोमल, पिंकी, राजरानी, संतोषी, सुनीता, रचना, आमना, अंजली, रीमा, प्रीती, सुष्मा, सुनीता, आरती आदि महिलाएं मौजूद रहीं |