रंजिश में दूल्हे को मारी गोली ,आज जानी थी बारात

हरदोई– उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले शहनाइयों की धुन तब अचानक कोहराम में बदल गई; जब पुरानी रंजिश में एक दूल्हे को उसके गांव के ही चार युवकों ने घेरकर गोली मार दी। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पेट में गोली लगे होने के कारण उसकी नाजुक हालात देखते हुए उसे उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है।दूल्हे को गोली मारने की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। पूरा मामला हरदोई के पाली थाने के लखमापुर गांव का है। जहां छोटे नामक युवक की आज बारात जानी है। पूरे घर में शहनाइयों का

Written By :

admin

Updated

May 3, 2018

हरदोई– उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले शहनाइयों की धुन तब अचानक कोहराम में बदल गई; जब पुरानी रंजिश में एक दूल्हे को उसके गांव के ही चार युवकों ने घेरकर गोली मार दी। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पेट में गोली लगे होने के कारण उसकी नाजुक हालात देखते हुए उसे उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है।दूल्हे को गोली मारने की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। पूरा मामला हरदोई के पाली थाने के लखमापुर गांव का है। जहां छोटे नामक युवक की आज बारात जानी है। पूरे घर में शहनाइयों का शोर गूंज रहा था ; लेकिन अचानक पूरे गांव में शहनाइयों की शोर की जगह चीख पुकार मच गई। दरअसल घायल छोटे जब वैवाहिक कार्यक्रम के बाद कुछ महिलाओ को छोड़कर अपने घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में खड़े गांव के 4 लोगों ने उसे रुकने की आवाज़ दी और उसके बाद उसके पेट में तमंचे से गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। दूल्हा छोटे की आज बरात जानी थी और पूरा घर उसकी बरात की तैयारियों में जुटा था; लेकिन गांव में चल रही पुरानी रंजिश के कारण छोटे के गोली मार दी गई उसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए तत्काल भर्ती कराया गया। दूल्हे को गोली मार दिए जाने की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर तो पुलिस अधिकारी सीधे अस्पताल पहुंचे जहा उन्होंने घायल दूल्हे छोटे से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद आरोपियों की  तलाश शुरू कर दी है। वही दूल्हे छोटे की नाजुक हालत देखते हुए उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया। 

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी ,हरदोई )