स्कूल की बड़ी लापरवाही से छात्रा की दर्दनाक मौत

अम्बेडकरनगर — परिषदीय विद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है.स्कूल पढ़ने गयी कक्षा 2 की छात्रा के ऊपर आलमारी गिरने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी है.घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना के बाद घटना स्थल पर भारी पुलिस बल के साथ डीएम और एसपी भी पहुंच गए है. बता दें कि घटना इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सलहुद्दीनपुर की है.जहां पर 7 वर्षीय छात्रा कक्षा 2 में पढ़ती थी.अध्यापकों की लापरवाही के चलते छात्रा के ऊपर स्कूल में रखी आलमारी गिर गयी.जिसके बाद अलमारी के नीचे छात्रा की दबकर दर्दनाक मौत हो

Written By :

SK Sharma

Updated

January 22, 2020

अम्बेडकरनगर — परिषदीय विद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है.स्कूल पढ़ने गयी कक्षा 2 की छात्रा के ऊपर आलमारी गिरने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी है.घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना के बाद घटना स्थल पर भारी पुलिस बल के साथ डीएम और एसपी भी पहुंच गए है.

बता दें कि घटना इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सलहुद्दीनपुर की है.जहां पर 7 वर्षीय छात्रा कक्षा 2 में पढ़ती थी.अध्यापकों की लापरवाही के चलते छात्रा के ऊपर स्कूल में रखी आलमारी गिर गयी.जिसके बाद अलमारी के नीचे छात्रा की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी.परिजनों का आरोप है कि स्कूल के अध्यापक छात्रा से पीने के लिए पानी मांगे थे.पानी पीने के बाद छात्रा अलमारी में गिलास रखने गयी थी.

जिसके बाद आलमारी छात्रा के ऊपर गयी.वही इस घटना के बाद अध्यापकों ने घण्टो परिजनों से इस बात को छिपाए रखे.हालाकि काफी देर के बाद घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.भारी संख्या में स्कूल में भीड़ इकट्ठा हो गयी.सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ डीएम और एसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गए और किसी तरह से आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया.डीएम ने बताया मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है और पीड़ित की आर्थिक मदद की जाएगी.

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अम्बेडकरनगर)