नर कंकाल से हुआ हत्या का खुलासा,प्रेमी ने इस तरह दिया था वारदात को अंजाम

सोनभद्र — यूपी के सोनभद्र जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नर कंकाल से हत्या का खुलासा हुआ। इस वारदात को उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया था। दरअसल घटना अनपरा थाना  क्षेत्र के सिदहवा गांव की यहां निवासी  रामनंदन केवट पुत्र बुल्लू केवट ने थाने में 22 जून को तहरीर दिया कि उसकी बेटी प्रियंका का घर से 100 मीटर की दूरी पर  कंकाल, कपड़ा एवं घड़ी क्षत विक्षत मिला है। रामनंदन केवट ने बताया कि 25 अप्रैल को घर से विनोद पुत्र केवल केवट निवासी खटखरी थाना बैढन मध्य प्रदेश के साथ घर चली गयी

Written By :

admin

Updated

June 25, 2019

सोनभद्र — यूपी के सोनभद्र जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नर कंकाल से हत्या का खुलासा हुआ। इस वारदात को उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया था।

दरअसल घटना अनपरा थाना  क्षेत्र के सिदहवा गांव की यहां निवासी  रामनंदन केवट पुत्र बुल्लू केवट ने थाने में 22 जून को तहरीर दिया कि उसकी बेटी प्रियंका का घर से 100 मीटर की दूरी पर  कंकाल, कपड़ा एवं घड़ी क्षत विक्षत मिला है। रामनंदन केवट ने बताया कि 25 अप्रैल को घर से विनोद पुत्र केवल केवट निवासी खटखरी थाना बैढन मध्य प्रदेश के साथ घर चली गयी थी।  

पिपरी सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रामनन्दन की तहरीर पर विनोद केवट के खिलाफ आइपीसी की धारा 302 , 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश किया जा रहा था। जिसे मुखबीर के सूचना पर हत्या के आरोपी विनोद केवट को घेरा बंदी कर अनपरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी के पास से एक अदद टच स्क्रीन मोबाइल सहित मृतका का एक मोबाइल बरामद किया गया है। हत्यारोपी विनोद जो अनपरा परियोजना में पाइपिंग का काम करता है जहाँ  प्रियंका मजदूरी करती थी का हत्यारोपी 2 साल से  सम्बन्ध था।

(रिपोर्ट-रविदेव पाण्डेय,सोनभद्र)