शौच जाते समय युवती के साथ जबरन गैंगरेप, पीड़िता ने मौत से पहले वीडियो में बताई खौफनाक सच्चाई

उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 23 साल की युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक खेतों में शौच के लिए जाते समय आरोपियों ने युवती को जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नही पूरी रात मारपीट कर दुष्कर्म करते रहे। फिर दूसरे दिन सुबह होने से पहले अधमरी हालत में उसको घर के पास छोड़ फरार हो गए। वहीं जब गांव वाले और परिजनों ने युवती को गंभीर हालत में देखा तो अस्पताल में भर्ती करवाया। युवती से दुष्कर्म कर अधमरी

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

April 12, 2022

उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 23 साल की युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक खेतों में शौच के लिए जाते समय आरोपियों ने युवती को जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नही पूरी रात मारपीट कर दुष्कर्म करते रहे। फिर दूसरे दिन सुबह होने से पहले अधमरी हालत में उसको घर के पास छोड़ फरार हो गए। वहीं जब गांव वाले और परिजनों ने युवती को गंभीर हालत में देखा तो अस्पताल में भर्ती करवाया।

युवती से दुष्कर्म कर अधमरी हालत में छोड़ फरार हुए आरोपी :

जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीर नगर का है। दरअसल, खेतों में शौच के लिए जाते समय आरोपियों ने युवती को जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरी रात रेप करने के बाद सुबह होने से पहले  घर के पास फेंककर चले गए। उस दौरान लड़की बेहोश थी। जब गांव वालों ने देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। फिर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पीड़ित लड़की ने मरने से अस्पताल में पुलिस को बयान दिया था। जिसमें उसने पूरी कहानी बताई और एक आरोपी का नाम तक बताया।

पीड़िता ने मौत से पहले पुलिस को बताई सच्चाई:

बता दें कि अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की ने पुलिस को एक वीडियो में अपना बयान दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि खेत में शौच जाते समय कुछ लड़के उसे ज़बरदस्ती उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। फिर उसके साथ खूब मारा पीट किए जब वो बेहोश हो गई। उसके बाद उसे आधे घंटे बाद होश आया तो वह अस्पताल में थी। उसके बाद पीड़िता ने अपने बयान में प्रमोद चौधरी का नाम लिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार:

पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर आरोपी प्रमोद चौधरी को गिरफ़्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है। इसके साथ ही आरोपी पर विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल भिजवा दिया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट और सभी अधिकारियों द्वारा मिलकर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)