लड़की ने बहाने से बुलाकर प्रेमी को एसिड से नहलाया, अस्पताल में हुई मौत

यूपी के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आई है, यहां लड़की ने अपने प्रेमी पर तब एसिड अटैक किया, जब उसे पता चला कि वह किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 26, 2021

यूपी के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आई है, यहां लड़की ने अपने प्रेमी पर तब एसिड अटैक किया, जब उसे पता चला कि वह किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है। वहीं बुरी तरह से झुलसे 28 वर्षीय युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें..अभिताभ ठाकुर के बाद अब IPS मणिलाल पाटीदार को किया जाएगा जबरन रिटायर, तैयारी शुरू….

बता दें कि आगरा के हरि पर्वत थाना अंतर्गत खंदारी इलाके में गुरुवार शाम को हुई। खबरों के मुताबिक, एक प्राइवेट लैब में काम करने के दौरान दोनों को आपस में प्यार हुआ था, जिसके बाद ये एक किराए के घर में साथ रहने लगे थे।

दूसरी जगह शादी तय होने से प्रेमिका थी नाराज-

युवक के परिवारवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी, जिसके चलते उसकी गर्लफ्रेंड काफी नाराज हो गई थी। लड़का गुरुवार को काम पर गया हुआ था, तभी लड़की ने सिलिंग फैन ठीक करने के बहाने से उसे घर पर बुलाया। सिलिंग फैन की मरम्मत करने के दौरान लड़की ने लड़के पर तेजाब से हमला कर दिया।

लड़की की पहचान सोनम के रूप में की गई है। एसिड फेंकने के दौरान सोनम को भी कई जगह चोटें आई हैं। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलीस-

कासगंज से आगरा आए देवेंद्र के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे पर किए गए एसिड हमले के पीछे सोनम ही है। आगरा के पुलिस अधीक्षक बी. आर. प्रमोद ने कहा कि मृतक के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा, “एसिड हमले के पीछे लड़की ही है इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।”

ये भी पढ़ें..सुहागरात पर नवविवाहित भाभी की देवर ने लूटी इज्जत, ससुरालियों ने दिया साथ…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)