Pankaj Udhas Death: नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 साल की आयु में ली अंतिम सांस

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है।  वह 72 वर्ष के थे। पंकज उधास लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।

Written By :

SK Sharma

Updated

February 26, 2024

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है।  वह 72 वर्ष के थे। पंकज उधास लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।  नायाब उधास ने इस दुखद खबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘भारी मन और बड़े दुख के साथ, हमें आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है।’

ये भी पढ़ें..यूपी के कासगंज में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से 24 लोगों की मौत

उनका जन्म 17 मई 1951 को जेतपुर, गुजरात में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज उधास का 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। गायक लंबे समय से बीमार थे। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। गायक के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nayaab Udhas (@nayaabudhas)

पंकज उधास के निधन से हर कोई दुखी है। लोकप्रिय गायक और संगीतकार शंकर महादेवन सदमे में हैं। उन्होंने पंकज उधास के निधन को संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। वहीं, सोनू निगम ने भी पंकज उधास के निधन पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)