गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के साथ फिर रेप !

लखनऊ — समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप केस दर्ज करवाने वाली महिला ने अब मंत्री के करीबी पर शादी का झांसा देकर रेप और लूट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाकर सनसनी फैला दी है. आरोप है कि हमीरपुर में उसे बंधक बनाकर रेप किया गया और मारपीट के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया गया.दरअसल यह पूरा वाकिया हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में सामने आया. यहां रहने वाले राम सिंह राजपूत पर चित्रकूट की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर पहले बंधक बनाया.

Written By :

admin

Updated

December 17, 2018

लखनऊ — समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप केस दर्ज करवाने वाली महिला ने अब मंत्री के करीबी पर शादी का झांसा देकर रेप और लूट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाकर सनसनी फैला दी है.

आरोप है कि हमीरपुर में उसे बंधक बनाकर रेप किया गया और मारपीट के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया गया.दरअसल यह पूरा वाकिया हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में सामने आया. यहां रहने वाले राम सिंह राजपूत पर चित्रकूट की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर पहले बंधक बनाया. फिर रेप कर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है.