गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप, पीड़िता ने ऐसे बचाई अपनी जान

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप के मामले थमने की बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। दरअसल, एक गर्भवती महिला को तंत्र-मंत्र से इलाज का लालच देकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वही पीड़िता ने बताया कि उसको किडनैप करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। यहां तक कि उसके गहने और पैसे भी छीन लिए, जिससे वह वहां से भाग न सके। गर्भवती महिला को बंदी बना किया गैंगरेप: जानकारी के मुताबिक यह घटना राजस्थान के पली से आमने आय है। दरअसल, महिला चिकित्सीय जांच के लिए घर से निकली

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

July 11, 2022

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप के मामले थमने की बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। दरअसल, एक गर्भवती महिला को तंत्र-मंत्र से इलाज का लालच देकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वही पीड़िता ने बताया कि उसको किडनैप करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। यहां तक कि उसके गहने और पैसे भी छीन लिए, जिससे वह वहां से भाग न सके।

गर्भवती महिला को बंदी बना किया गैंगरेप:

जानकारी के मुताबिक यह घटना राजस्थान के पली से आमने आय है। दरअसल, महिला चिकित्सीय जांच के लिए घर से निकली थीं। जब महिला पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान उसके पास नेताल नाम की महिला मिली थी। नेताल ने उससे कहा कि वह एक तांत्रिक को जानती हैं जो उन्हें इलाज से ठीक कर देगा। जब महिला तांत्रिक से इलाज कराने के लिए राजी हो गईं तब उसने मंगल सिंह नाम के एक व्यक्ति को फोन कर वहां बुलाया। उसके बाद कार में बैठ कर सब तांत्रिक से मिलने के लिए निकले। वही आधे रास्ते में उसे कुछ सूंघा कर बेहोश कर दिया गया। जब उसे होश आया तब वो कपिल सिंह के फार्म पर थीं। उन लोगों ने उसे बंधक बना लिया था और उनमें से एक टानाराम के व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

महिला ने ऐसे बचाई अपनी जान:

वही टानाराम ने गर्भवती महिला पर दबाव बनाया कि वो मंगल सिंह से सादी रचा लें। जब उसने इनकार कर दिया तो मंगल ने भी उसके साथ साथ दुष्कर्म किया। वही दो दिन बाद महिला किसी तरह से वहां से भागने में कामयाब हो गई और अपने साथ टानाराम का फोन भी लकर आई। जिसके बाद उसने अपने पति को फोन किया। जिसके बाद उनके पति ने कुछ लोगों के साथ पहुंच कर उन्हें बचाया।

 

 

ढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)