पूर्व मंत्री आर. के. चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ, मोहनलालगंज से लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ —  बसपा सरकार में मंत्री रहे आरके चौधरी ने  कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वह मोहनलालगंज से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। बता दें कि इससे पहले आर. के. चौधरी सपा में भी शामिल रहे और यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया। हालांकि, अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़े। अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए। बसपा के संस्थापक कांशीराम के साथी और 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहे थे आर.के. चौधरी। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाईन कर ली थी।बसपा से बगावत के बाद सियासी ठिकाना तलाश रहे यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी ने

Written By :

admin

Updated

April 6, 2019

लखनऊ —  बसपा सरकार में मंत्री रहे आरके चौधरी ने  कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वह मोहनलालगंज से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

बता दें कि इससे पहले आर. के. चौधरी सपा में भी शामिल रहे और यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया। हालांकि, अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़े। अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए।

बसपा के संस्थापक कांशीराम के साथी और 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहे थे आर.के. चौधरी। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाईन कर ली थी।बसपा से बगावत के बाद सियासी ठिकाना तलाश रहे यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी ने सपा का दामन थामा था। फिलहाल मोहनलालगंज से कांग्रेस के लोगो के साथ आर.के.चौधारी राजनीतिक की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे है।