‘जय श्री राम’ के नारे पर भड़के पूर्व सीएम अखिलेश यादव

कन्नौज — उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पार्टी दफ्तर में शनिवार को हुए महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव के सामने एक युवक ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। अखिलेश ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि भाजपा वालों से जान का खतरा है। दरअसल, सम्मेलन के दौरान अचानक पहुंचे एक युवक ने उनके सवाल किया और अखिलेश के बुलाने पर जय श्री राम के नारे लगाने लगा। इस पर मौजूद लोगों से युवक को दबोचने की कोशिश की तो युवक धक्का-मुक्की करने लगा। मंच पर मौजूद अखिलेश ने पुलिस से बीच-बचाव करने को कहा और मंच से ही आरोप लगाया कि

Written By :

SK Sharma

Updated

February 15, 2020

कन्नौज — उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पार्टी दफ्तर में शनिवार को हुए महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव के सामने एक युवक ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। अखिलेश ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि भाजपा वालों से जान का खतरा है।

दरअसल, सम्मेलन के दौरान अचानक पहुंचे एक युवक ने उनके सवाल किया और अखिलेश के बुलाने पर जय श्री राम के नारे लगाने लगा। इस पर मौजूद लोगों से युवक को दबोचने की कोशिश की तो युवक धक्का-मुक्की करने लगा। मंच पर मौजूद अखिलेश ने पुलिस से बीच-बचाव करने को कहा और मंच से ही आरोप लगाया कि दो दिन पहले उनके मोबाइल पर एक भाजपा नेता ने धमकी दी थी।

Image result for 'जय श्री राम' के नारे पर भड़के पूर्व सीएम अखिलेश यादव

अब सभा में भाजपा वाले अपने लोगों को भेजकर माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा वालों से खतरा है। जिस तरह यह युवक यहां आकर उलझा उससे खतरा हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन पर तंज

अखिलेश यादव ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आगमन से पहले गुजरात में झुग्गियों के आगे दीवार खड़ा करने पर तंज कसते हुए कहा कि गरीबों का भला नहीं करने वाले अब उनके आगे दीवार खड़ी कर रहे हैं, लेकिन अमेरिका को सब पता रहता है, उकसे राडार में सब कुछ कैद होता है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति हमारे देश के लिए नहीं अपने हित के लिए व्यापार के लिए आ रहे हैं।

भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं महिलाएं

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है, रोज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से माताओं-बहनों के खिलाफ अत्याचार की खबरें आ रही हैं, इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मेरठ में मेडिकल छात्रा संग वारदात का उदाहरण देते हुए सरकार पर हमला किया।