नाबालिग बेटी से बंदूक की नोंक पर पिता ने महीनों तक किया रेप, मां ने देखा तो….

झारखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलयुगी पिता बीते 3 महीनों से अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। पिता के डर की वजह से बच्ची ने किसी को नहीं बताया। लेकिन जब किसी तरह से इस घिनौने वारदात की जानकारी मां को मिली तो पुलिस में शिकायत कर अपनी बेटी को बचाया। हथियार दिखाकर धमकाता था: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र का है। जहां एक कलयुगी पिता पिछले तीन महीनें से अपनी ही नाबालिग बेटी को अपने हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी पिता अपनी

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

December 13, 2021

झारखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलयुगी पिता बीते 3 महीनों से अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। पिता के डर की वजह से बच्ची ने किसी को नहीं बताया। लेकिन जब किसी तरह से इस घिनौने वारदात की जानकारी मां को मिली तो पुलिस में शिकायत कर अपनी बेटी को बचाया।

हथियार दिखाकर धमकाता था:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र का है। जहां एक कलयुगी पिता पिछले तीन महीनें से अपनी ही नाबालिग बेटी को अपने हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी पिता अपनी नाबालिग बेटी को हथियार दिखाकर धमकाता था और दुष्कर्म की घटना को किसी से न कहने को कहता था। नाबालिग बच्ची पिता की धमकी से काफी डर गई थी, जिसके वजह से उसने इस घटना के बारे में तीन महीने तक किसी को कुछ भी नहीं बताया।

डरते हुए मां को बताया:

नाबालिग बच्ची ने बीते रविवार को डरते-डरते पूरी वारदात के बारे में अपनी मां को बताया कि उसके पिता उसके साथ महीनों से दुष्कर्म कर रहे थे। जिसके बाद मां ने पीड़िता बेटी को ले जाकर पुलिस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए कलयुगी पिता को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता नाबालिग बेटी के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म करता था।

 

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)