फतेहपुरः दो स्कूली वैनों में जोरदार भिड़त,चालक की मौत,6 मासूम घायल

फतेहपुर — यूपी के फतेहपुर जिले में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब दो स्कूली वैन आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे चालक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।वहीं इस हादसे में 6 से अधिक बच्चे भी घायल हैं।  जानकारी के मुताबकि घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के सती राम तिराहे की है।जहां शनिवार को बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन आपस में टकरा गई हादसा इतना जबरदस्त था कि एक वैन चालक बोधीपुर निवासी नंदकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि

Written By :

admin

Updated

April 20, 2019

फतेहपुर — यूपी के फतेहपुर जिले में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब दो स्कूली वैन आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे चालक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।वहीं इस हादसे में 6 से अधिक बच्चे भी घायल हैं। 

जानकारी के मुताबकि घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के सती राम तिराहे की है।जहां शनिवार को बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन आपस में टकरा गई हादसा इतना जबरदस्त था कि एक वैन चालक बोधीपुर निवासी नंदकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे वैन चालक की हालत नाजूक बनी हुई है।हालांकि इस हादसे।बच्चों को ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई है। जानकारी के अनुसार दोनों वैन अलग-अलग स्कूलों की हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।