दबंगों के कहर से देश का फौजी लड़ रहा जिन्दगी – मौत की लड़ाई

फर्रुखाबाद– योगी सरकार कानून व्यवस्था सही होने के लाख दावे करे लेकिन फ़र्रुखाबाद पुलिस इसकी हवा निकाल रही है । पीड़ित को थाने और कोतवाली से भगाना अपनी शान समझती है । ऐसा ही एक मामला फ़र्रुखाबाद में सामने आया है ।   फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला अपर दुर्गा कालोनी निवासी विकास 5 वर्ष पहले 6 राजपूत में भर्ती हुए थे। लेकिन उनके पिता ने उनका विवाह तय कर दिया था।उसके लिए विकास 45 दिन की छुट्टियां लेकर अपने घर आया था। 4 फरबरी को जिस समय उसकी बारात जा रही थी उसी समय कुछ दबंग यूबको ने उसकी गाड़ी

Written By :

admin

Updated

March 8, 2018

फर्रुखाबाद– योगी सरकार कानून व्यवस्था सही होने के लाख दावे करे लेकिन फ़र्रुखाबाद पुलिस इसकी हवा निकाल रही है । पीड़ित को थाने और कोतवाली से भगाना अपनी शान समझती है । ऐसा ही एक मामला फ़र्रुखाबाद में सामने आया है ।

 

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला अपर दुर्गा कालोनी निवासी विकास 5 वर्ष पहले 6 राजपूत में भर्ती हुए थे। लेकिन उनके पिता ने उनका विवाह तय कर दिया था।उसके लिए विकास 45 दिन की छुट्टियां लेकर अपने घर आया था। 4 फरबरी को जिस समय उसकी बारात जा रही थी उसी समय कुछ दबंग यूबको ने उसकी गाड़ी को तोड़ दी। घटना की जानकारी यूपी 100 को दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की । उसके बाद दबंगो का आये दिन गाली गलौज से लेकर मारपीट होना आम बात हो गई ।

28 तारीख को फौजी को फोन करके सुलह करने के लिए बुलाया । आरोपी युवकों ने पैर छूकर माफी मांगी और शराब में कांच मिलाकर पिला दी । उसके बाद दो युवक उसको घर के बाहर बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए,  जिसकी शिकायत फतेहगढ़ कोतवाली में कीगई, लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई। वर्तमान में फौजी विकास के बड़े भाई राजीव सिंह पुलिस अधिकारियों से लेकर चौकी के चक्कर लगा रहे है। दबंग युवक घर पर आकर सुलह करने की धमकी दे रहे है। पूरा परिवार दहशत में है।

(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )