मर्दानी 2 देख आंसू नहीं रोक पाए फैंस,ऐसा है फिल्म का क्लाइमैक्स

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 2’ आज यानी 13 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म का दमदार ट्रेलर देख रानी मुखर्जी के फैंस को फिल्म का बेसब्री इंतजार था। जैसा की ट्रेलर से ही लग रहा था कि ये फिल्म महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक असमानता जैसे मुद्दों को दर्शाती नजर आएगी। और देखा जाए तो फिल्म इन दोनों ही पैमानों पर खरी उतरती दिख रही है। फिल्म ‘मर्दानी 2’ में रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय नाम की पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं। रानी, शुरू से ही फिल्म में अपने फर्ज के

Written By :

SK Sharma

Updated

December 13, 2019

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 2’ आज यानी 13 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म का दमदार ट्रेलर देख रानी मुखर्जी के फैंस को फिल्म का बेसब्री इंतजार था। जैसा की ट्रेलर से ही लग रहा था कि ये फिल्म महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक असमानता जैसे मुद्दों को दर्शाती नजर आएगी। और देखा जाए तो फिल्म इन दोनों ही पैमानों पर खरी उतरती दिख रही है।

फिल्म ‘मर्दानी 2’ में रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय नाम की पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं। रानी, शुरू से ही फिल्म में अपने फर्ज के लिए समर्पित नजर आती हैं। ‘मर्दानी 2’ आपको प्रीक्वल ‘मर्दानी‘ की याद दिलाएगी। फिल्म, एक ऐसे अपराधी (विशाल जेठवा) को पकड़ने की कहानी है जो महिलाओं के साथ क्रूरता से पेश आता है और फिर उसके बाद उन्हें जान से मार देता है। साथ ही शिवानी शिवाजी रॉय को वह उसे पकड़ने के लिए चैलेंज करता है। अपराधी की उम्र फिल्म में बेहद कम होती है। फिल्म में शिवानी किस तरह इस अपराधी को पकड़ती हैं और उसका क्या हाल करती हैं इसके लिए आप फिल्म देख सकते हैं।

वहीं फिल्म मर्दानी 2 को देख ज्यादा तर दर्शक काफी इमोशनल नजर आए। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी सॉलीड है।हंसी, मजाक, एक्शन, ड्रामा और इमोशनल मिलाकर रानी फिल्म सामने आई है।फिल्म को देखने के बाद आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।