थाने से गायब हुई लड़की का नहीं लगा सुराग, SO समेत तीन सस्पेंड

उत्तर प्रदेश में एटा के अवागढ़ थाना से पुलिस हिरासत से एक नाबालिग लड़की के गायब होने से हड़कंप मच गया है। अपर पुलिस अधीक्षक,एटा ओ पी सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि गत 14 अगस्त को अपहृत हुई

Written By :

SK Sharma

Updated

August 22, 2020

उत्तर प्रदेश में एटा के अवागढ़ थाना से पुलिस हिरासत से एक नाबालिग लड़की के गायब होने से हड़कंप मच गया है। अपर पुलिस अधीक्षक,एटा ओ पी सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि गत 14 अगस्त को अपहृत हुई नाबालिग लड़की तनु को एटा पुलिस ने 17 अगस्त को बरामद किया था।

ये भी पढ़ें..उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद, देखें पूरी लिस्ट

लड़की को थाना अवागढ़ में रखा गया था…

अवागढ़ थाने में लड़की के अपहरण का मुकदमा आईपीसी की धारा 363,366 और पोक्सो एक्ट के तहत एक लड़का लवकुश पर दर्ज हुआ था। 19 अगस्त को पुलिस हिरासत में युवती का एटा जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण हुआ। 20 अगस्त को लड़की का एटा के महिला थाने में 161 का बयान दर्ज हुआ। उसके बाद लड़की को थाना अवागढ़ में पुलिस गिरासत में रखा गया। आज शाम पता चला कि लड़की पुलिस कस्टडी से गायब हो गयी।

Girl missing from inside police station Avagarh in Etah so and ...

महिला सिपाही समेत तीन सस्पेंड

उधर युवती के गायब होने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने थाना पहुंच कर पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के आरोप में अवागढ़ के थाना अध्यक्ष केके बाल्यान, आईओ देवराज और महिला सिपाही अनुराधा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस की पांच टीमें कर रही खोज…

उन्होंने बताया कि पुलिस की पांच टीमें लगाकर थाने से गायब हुई लड़की को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं। अभी तक युवती कोई सुराग नहीं लगा है। पिता सुरेंद्र पाल सिंह ने नई तहरीर देकर अवागढ़ के थाना अध्यक्ष पर लेनदेन करके नाबालिग और आरोपी लड़के के गिरफ्तार चाचा को थाने से भगाने का आरोप लगाया है।

https://youtu.be/kdRUoccHo_Y

ये भी पढ़ें..बड़ा झटका, IAS से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक, वेतन में होगी कटौती!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )