जमीनी विवाद में दबंगों ने वृद्ध को मारी गोली

यूपी के एटा में जमीनी विवाद रुकने का नाम नही ले रहे है। इस कड़ी में आज चकरोड की जमीन लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक पक्ष पर अवैध असलहों से फायरिंग कर दी जिससे एक वृद्ध को गोली लग गई।

Written By :

SK Sharma

Updated

September 9, 2020

यूपी के एटा में जमीनी विवाद रुकने का नाम नही ले रहे है। इस कड़ी में आज चकरोड की जमीन लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक पक्ष पर अवैध असलहों से फायरिंग कर दी जिससे एक वृद्ध को गोली लग गई।

जबकि चार अन्य लोग भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। जबकि गंभीर हालत के चलते वृद्ध को आगरा मेडीकल रैफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें..योगी सरकार के खिलाफ बोलते ही बढ़ी मायावती की मुश्किलें, होगी बड़ी कार्रवाई

चकरोड की जमीनी को लेकर हुआ विवाद

आपको बता दें कि ये पूरा मामला जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम उभई असदनगर में चकरोड के जमीनी विवाद को लेकर ये विवाद हो गया जिसमे एक पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए दूसरे पक्ष के उपर फायरिंग कर दी। जिसके चलते वृद्ध के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं चाचा को गोली लगने से घायल को बचाने आए भतीजे को आरोपियों ने डण्डों से पीटकर,पीटकर घायल कर दिया जिसमे भतीजे सहित 4 लोग गंभीर घायल हो गए है।

पुलिस ने वहीं दर्ज की FIR

वहीं आरोपियों का राजनीति में ऊँचे रसूख के चलते कई घंटे बीत जाने के बाद भी घटना की अभी तक पुलिस ने FIR दर्ज तक नहीं की है पीड़ितों पर फैशला का दबाब बनाते हुए जान से मारने की धमकियां मिल रही है।

जबकि पुलिस द्वारा ट्विटर पर दी गयी जानकारी के अनुसार पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में एक वृद्ध के कान में चोट लगने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है, वही थाना पुलिस पूरे प्रकरण में जाँच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें..बड़ा झटका, IAS से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक, वेतन में होगी कटौती!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- आर.बी. द्विवेदी, एटा)