इलेक्ट्रिक की दुकान में अचानक धधक उठी आग, 90 लाख का नुकसान

बहराइच–देहात कोतवाली के रायपुर राजा इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान में बीती रात अचानक आग लग गई जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया । सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कई घण्टो की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रक्खा 90 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था । रायपुर राजा इलाके में सचिन दुबे की सचिन इलेक्ट्रिक के नाम दुकान है , कल शाम को वो दुकान बंद कर अपने घर चले गये । देर रात अचानक उनकी दुकान में आग लग

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 4, 2019

बहराइच–देहात कोतवाली के रायपुर राजा इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान में बीती रात अचानक आग लग गई जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया ।

सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कई घण्टो की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रक्खा 90 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था । रायपुर राजा इलाके में सचिन दुबे की सचिन इलेक्ट्रिक के नाम दुकान है , कल शाम को वो दुकान बंद कर अपने घर चले गये । देर रात अचानक उनकी दुकान में आग लग गई आसपास के लोगों ने उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी दी । मौके पर पहुंचे सचिन व अन्य लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी ।

जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गई । कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकान में रक्खा 90 लाख से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)