पत्नी पर था शक, पति ने दिनदहाड़े खौफनाक वारदात को दे डाला अंजाम

बहराइच– छोटी हरैया गांव में चरित्र पर शक को लेकर हो रहे विवाद पर पति ने अपनी पत्नी का गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर अलग कर दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें-लखनऊ: भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव हुए लापता सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। विशेश्ववरगंज थाना क्षेत्र के छोटी हरैया गांव निवासी राम कुबेर अपनी 40 वर्षीय पत्नी सावित्री से आए दिन विवाद हुआ करता था। एक-दूसरे पर विश्वास न करके चरित्र पर शक करना

Written By :

Shweta Singh

Updated

May 31, 2020

बहराइच– छोटी हरैया गांव में चरित्र पर शक को लेकर हो रहे विवाद पर पति ने अपनी पत्नी का गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर अलग कर दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव हुए लापता

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया।

विशेश्ववरगंज थाना क्षेत्र के छोटी हरैया गांव निवासी राम कुबेर अपनी 40 वर्षीय पत्नी सावित्री से आए दिन विवाद हुआ करता था। एक-दूसरे पर विश्वास न करके चरित्र पर शक करना विवाद का कारण बताया जाता है। इसी को लेकर शनिवार की सुबह दोनो में विवाद हुआ। विवाद में बात इतना बढ़ गया कि रामकुबेर आगबबूला हो गया और पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

कुल्हाड़ी से वार करते ही पत्नी का गला सर से अलग हो गया और घटना स्थल पर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)