Dilip Ghosh Wedding: 61 की उम्र में भाजपा नेता रजाएंगे शादी, जानें कौन है उनकी दुल्हनिया

Dilip Ghosh Wedding: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष सुर्खियों बने हुए है। दरअसल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी चर्चाओं में इसलिए क्योंकि वो 61 साल की उम्र में दूल्हे बनने जा रहें हैं। उनकी जीवन संगिनी बीजेपी महिला मोर्चा की सक्रिय और लोकप्रिय नेता रिंकू मजूमदार (Rinku Majumdar) हैं, जिनकी उम्र करीब 50 साल है। Dilip Ghosh Wedding: सोशल मीडिया पर जमकर हो ही शादी चर्चा खबरों की माने तो इन दोनों भाजपा नेताओं की शादी आज

Written By :

SK Sharma

Updated

April 18, 2025

Dilip Ghosh Wedding

Dilip Ghosh Wedding: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष सुर्खियों बने हुए है। दरअसल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी चर्चाओं में इसलिए क्योंकि वो 61 साल की उम्र में दूल्हे बनने जा रहें हैं। उनकी जीवन संगिनी बीजेपी महिला मोर्चा की सक्रिय और लोकप्रिय नेता रिंकू मजूमदार (Rinku Majumdar) हैं, जिनकी उम्र करीब 50 साल है।

Dilip Ghosh Wedding: सोशल मीडिया पर जमकर हो ही शादी चर्चा

खबरों की माने तो इन दोनों भाजपा नेताओं की शादी आज यानी 18 अप्रैल को कोलकाता में दिलीप घोष के आवास पर होने होगी। उधर दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार (Rinku Majumdar) की शादी की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि दोनों की प्रेम कहानी कहां से शुरू हुई और जीवन के इस पड़ाव पर दोनों के मन में जीवनसाथी बनने का ख्याल कैसे आया?

दिलीप घोष को रिंकू मजूमदार ने किया था प्रपोज

बता दें कि रिंकू मजूमदार और दिलीप घोष (Dilip Ghosh) की मुलाकात तब हुई थी, जब घोष प्रदेश अध्यक्ष थे और रिंकू महिला मोर्चा में सक्रिय थीं। समय के साथ दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता गया और अब वह रिश्ता शादी में बदल गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिंकू मजूमदार ने ही शादी का प्रस्ताव रखा था और उन्होंने ही दिलीप घोष की मां पुष्पलता देवी से दिलीप की शादी करवाने के लिए कहा था।

लेकिन दिलीप ने शादी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, हालांकि उन्होंने इसके लिए तीन महीने का समय लिया और फिर अपनी मां से बात की। उसके बाद शादी के लिए तैयार हुए। दिलीप घोष अविवाहित हैं जबकि रिंकू मजूमदार की यह दूसरी शादी है और पहली शादी से उनका एक बेटा भी है, वह तलाकशुदा हैं।

Dilip Ghosh Wedding: आखिर कौन हैं रिंकू मजूमदार

बता दें कि रिंकू मजूमदार भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य रही हैं और पार्टी में उनका योगदान सराहनीय रहा है। वह तलाकशुदा हैं और एक बेटे की मां हैं, जो अब वयस्क हो चुका है। वह कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर वी में एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। आपको बता दें कि इस शादी समारोह में दोनों पक्षों के चुनिंदा करीबी रिश्तेदार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी की महिला मोर्चा की कुछ खास सदस्य भी इस शादी समारोह का हिस्सा होंगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)