एडिलेड वनडे में भारत की शानदार जीत,धोनी ने लगाया विनिंग सिक्स

स्पोर्ट्स डेस्क — भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए दए 299 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चार गेंद शेष रहते ही चार विकेट खोकर इसे पूरा कर लिया.धोनी ने अपने ही अंदाज में विनिंग सिक्स लगाया.धोनी 55 रन बनाकर नबाद लौटे. भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली. कोहली ने अपने इस शतकीय पारी में 112

Written By :

admin

Updated

January 15, 2019

स्पोर्ट्स डेस्क — भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए दए 299 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चार गेंद शेष रहते ही चार विकेट खोकर इसे पूरा कर लिया.धोनी ने अपने ही अंदाज में विनिंग सिक्स लगाया.धोनी 55 रन बनाकर नबाद लौटे.

भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली. कोहली ने अपने इस शतकीय पारी में 112 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के भी लगाए.वनडे क्रिकेट में कोहली का यह 39वां शतक था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का यह छठा और लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली का यह 24वां शतक था.

कोहली के अलावा भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 55 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली. वनडे में धोनी का यह 69वां अर्द्धशतक था. कोहली और धोनी के अलावा भारत के लिए रोहित शर्मा 42 शिखर धवन 32 और अंबाटी रायडू ने 24 रन बनाए. वहीं दिनेश कार्तिक ने आखिरी तक बल्लेबाजी करते 14 गेंद में 25 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 298 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए शॉन मार्श ने 131 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 48 रनों स्टोयनिस 29, उस्मान ख्वाजा ने 21, पिटर हैंड्सकॉम्ब ने 20 और एलेक्स कैरी ने 18 बनाए.

भारत के लिए सबसे अधिक भुवनेश्वर कुमार ने चार और मोहम्मद शमी ने को तीन विकेट मिला जबकि रविंद्र जडेजा को एक सफलता हासिल हुई.अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनड़े शुक्रवार को खेला जाएगा.