…जब दिल्ली पुलिस बदमाशों से बोली,-‘हथियार लाना भूल गए, दोबारा आते हैं’

नई दिल्ली–साउथ दिल्ली इलाके में लूटपाट को अंजाम दे रहे कुछ बदमाशों को पकड़ने के लिए दो पुलिसकर्मी मौके पर तो पहुंचे लेकिन वे अपने साथ हथियार ही लाना भूल गए।  दिल्ली पुलिस की इस लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए। हथियारों से लैश चारों बदमाश अपने साथ करीब 15 लाख की ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो गए। चार बदमाशों ने फार्म हाउस में लगभग 70 मिनट तक लूटपाट की, इस दौरान उन्होंने घर के सदस्यों को बंधक बना लिया था। लेकिन एक सदस्य किसी तरह अपने आप को आजाद कराने में कामयाब रहा और

Written By :

admin

Updated

December 26, 2018

नई दिल्ली–साउथ दिल्ली इलाके में लूटपाट को अंजाम दे रहे कुछ बदमाशों को पकड़ने के लिए दो पुलिसकर्मी मौके पर तो पहुंचे लेकिन वे अपने साथ हथियार ही लाना भूल गए। 

दिल्ली पुलिस की इस लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए। हथियारों से लैश चारों बदमाश अपने साथ करीब 15 लाख की ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो गए। चार बदमाशों ने फार्म हाउस में लगभग 70 मिनट तक लूटपाट की, इस दौरान उन्होंने घर के सदस्यों को बंधक बना लिया था। लेकिन एक सदस्य किसी तरह अपने आप को आजाद कराने में कामयाब रहा और भागकर नेब सराय पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस को उसने पूरा मामला बताया जिसके बाद 2 पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। लेकिन वे पुलिसवाले अपने साथ हथियार लाना भूल गए। पुलिस वाले, ‘हथियार लेकर आते हैं’, बोलकर वहां से चले गए।