Skip to content

SIGN IN

  • होम
  • देश
  • आधी आबादी
  • टॉप न्यूज
  • धर्म
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • अपराध
  • लाइफस्टाइल

कबीर सिंह फिल्म देख बना फर्जी डॉक्टर, महिलाओं से करता था ये काम..

पुलिस के हत्थे चढ़े फर्जी डॉक्टर ने मॉडल बनने का सपना देखने वाले स्मार्ट लड़कों की तस्वीर अपलोड कर डेटिंग ऐप और मैट्रिमोनियल साइट पर अपना फर्जी अकाउंट बनाया, जिसमें उसने अपने आप को एक हड्डी का डॉक्टर बताया...

Written By :

SK Sharma

Updated

May 30, 2020

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp

बॉलीवुड की हिट फिल्म कबीर सिंह तो अपने देखी ही होगी। इसी फिल्म देखकर इवेंट कंपनी चलाने वाला एक शख्स ब्लैकमेलर बन गया। वहीं पुलिस के हत्थे चढ़े फर्जी डॉक्टर ने मॉडल बनने का सपना देखने वाले स्मार्ट लड़कों की तस्वीर अपलोड कर डेटिंग ऐप और मैट्रिमोनियल साइट पर अपना फर्जी अकाउंट बनाया, जिसमें उसने अपने आप को एक हड्डी का डॉक्टर बताया।

ये भी पढ़ें..बिहार के बाद अब इस राज्य ने घोषित किए 10वीं के रिजल्ट

इसके बाद देशभर की दर्जनों लड़कियों और महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो मंगवाकर उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उधर शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने आरोपी को उसके सहयोगी समेत धर दबोचा।

महिला डॉक्टर की शिकायत पर गिरफ्तार…

ब्लैकमेलर गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी आनंद कुमार (31) और प्रियम यादव (26) के रूप में हुई है। आरोपी को एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

वहीं साइबर क्राइम यूनिट के पुलिस उपायुक्त डॉ. अनुश राय ने बताया कि उनके पास एक महिला डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई थी। डॉक्टर ने बताया कि डेटिंग एप टिंडर से उसकी दोस्ती डॉ. रोहित गुजराल नामक शख्स से हुई। रोहित ने महिला से शादी करने की बात कर बातचीत शुरू कर दी।  इसके बाद एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगे।

महिला से 30 हजार रुपये भी ऐंठ…

दोस्ती बढ़ाने के बाद आरोपी ने झांसा देकर उनके कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो भी मंगा ली। इसके बाद आरोपी ने मनगढ़ान कहानी सुनाकर पीडिता से 30 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फौरन आरोपी की मोबाइल नंबर और अकाउंट नंबर के आधार पर तलाश शुरू कर दी थी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

ये भी पढ़ें..Video: मरीजों के कोरोना सैंपल छीनकर भागे बंदर, फिर जो हुआ..

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • गोविंदा से तलाक पक्का ? झगड़े के बीच बेटे यशवर्धन संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता

    govinda-sunita
  • IND vs SL: गाले टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    ind-vs-sl-test
  • लखनऊ के पारा में दारोगा पर जानलेवा हमला, 4 गिरफ्तार

    lucknow-police

Subscribe on Youtube​

Download APP

© 2026 UP Samachar. All Rights Reserved.