खुलासा: चोरी की घटना छिपाने चक्कर में महिला को उतारा था मौत के घाट

फर्रुखाबाद–थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव हैवतपुर गढ़िया निवासी बलराज की मां की फरवरी माह की रात में हत्या कर दी गई थी। जिसका मुकदमा अज्ञात लोगों खिलाफ दर्ज कराया गया था। एसपी अनिल कुमार मिश्रा ने आज हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने मिलकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिलीप जाटव पुत्र इंद्रपाल निवासी हैवतपुर गढ़िया निबासी घटना के दिन गांव में किसी बच्चे का जन्मदिन था उसी दिन महिला से झगड़ा हुआ था।दिलीप जाटव अपने घर पर आकर महिला के घर चोरी

Written By :

admin

Updated

March 4, 2019

फर्रुखाबाद–थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव हैवतपुर गढ़िया निवासी बलराज की मां की फरवरी माह की रात में हत्या कर दी गई थी। जिसका मुकदमा अज्ञात लोगों खिलाफ दर्ज कराया गया था।

एसपी अनिल कुमार मिश्रा ने आज हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने मिलकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिलीप जाटव पुत्र इंद्रपाल निवासी हैवतपुर गढ़िया निबासी घटना के दिन गांव में किसी बच्चे का जन्मदिन था उसी दिन महिला से झगड़ा हुआ था।दिलीप जाटव अपने घर पर आकर महिला के घर चोरी करने का प्लान बनाया उसके बाद महिला के घर के अंदर शौचालय के जरिये दाखिल हुआ घर मे रखे 20 हजार रुपये व कागजात चोरी करके बाहर जा रहा था।उसी समय महिला जाग गई।उसने हत्यारे को पहचान लिया जिस कारण उस महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और जिस रास्ते से घर मे दाखिल हुआ था।उसी रास्ते से भाग गया था।क्योंकि उस समय मृतक महिला का बेटा खेल पानी लगा रहा था।

जिस समय उसकी मां की हत्या की गई थी।आरोपी के पास से 4500 रुपये,बैंक पासबुक,मोबाइल, पुलिस ने बरामद किए है।एसपी हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद )