मुर्गो से भरा डीसीएम पलटा, पूरे गांव ने उड़ाई मुफ्त की दावत !

लखीमपुर — उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार को एक गांव में जमकर मुर्गे की दावत उड़ाई गई. वह भी फ्री के मुर्गों की. दरअसल हुआ यूं की गुरुवार सुबह-सुबह नेशनल हाईवे 24 पर मैगलगंज के पास एक मुर्गों से भरी डीसीएम पलट गई. डीसीएम मुर्गे लेकर मुरादाबाद से सीतापुर जा रही थी. डीसीएम पलटी तो सैकड़ों मुर्गे सड़क पर आ गए. इससे पहले कि डीसीएम चालक खुद को संभालता और मुर्गों को सम्भालता. आसपास के लोग लोग मुर्गे लूट-लूट भागने लगे. कुछ के हाथ जिंदा मुर्गे लगे, तो कुछ के मरे हुए. इसके बाद आसपास के गांवो

Written By :

admin

Updated

March 8, 2018

लखीमपुर — उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार को एक गांव में जमकर मुर्गे की दावत उड़ाई गई. वह भी फ्री के मुर्गों की. दरअसल हुआ यूं की गुरुवार सुबह-सुबह नेशनल हाईवे 24 पर मैगलगंज के पास एक मुर्गों से भरी डीसीएम पलट गई.

डीसीएम मुर्गे लेकर मुरादाबाद से सीतापुर जा रही थी. डीसीएम पलटी तो सैकड़ों मुर्गे सड़क पर आ गए. इससे पहले कि डीसीएम चालक खुद को संभालता और मुर्गों को सम्भालता. आसपास के लोग लोग मुर्गे लूट-लूट भागने लगे. कुछ के हाथ जिंदा मुर्गे लगे, तो कुछ के मरे हुए.

इसके बाद आसपास के गांवो में खबर आग की तरह फैल गई. मुर्गे मिलने की खबर सुनते ही और भी लोग मौके पर पहुंच गए. इसके बाद इन्होंने जमकर मुर्गों की बोटी चबाई. किसी ने तरी वाला मुर्गा बनाया तो किसी ने रोस्टेड. कुछ ने तो अपने नाते-रिश्तेदारों को बुलाकर मुर्ग मुसल्लम की दावत भी कर दी.हालांकि जब तक पुलिस आती आती तब तक ज्यादातर मुर्गे लुट चुके थे.