गेट में उतर रहा था करंट, गर्भवती पत्नी सहित पति की झुलसकर मौत, भांजी घायल

बहराइच–शहर के मोहल्ला नौवागढ़ी में बुधवार रात तीन बजे के आसपास गर्भवती महिला ने चैनल गेट को पकड़ लिया। गेट में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिससे मौके पर ही उसकी झुलसकर मौत हो गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर पति पहुंचा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। जबकि करंट की चपेट में आकर भांजी घायल हुई है। गर्भवती महिला व पति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला नौवागढ़ी निवासी

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 10, 2019

बहराइच–शहर के मोहल्ला नौवागढ़ी में बुधवार रात तीन बजे के आसपास गर्भवती महिला ने चैनल गेट को पकड़ लिया। गेट में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिससे मौके पर ही उसकी झुलसकर मौत हो गई।

काफी देर तक वापस न लौटने पर पति पहुंचा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। जबकि करंट की चपेट में आकर भांजी घायल हुई है। गर्भवती महिला व पति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला नौवागढ़ी निवासी रिंकी (28) गर्भवती थी। बुधवार रात तीन बजे के आसपास रिंकी कूलर बंद करने के लिए उठी। वह चैनल गेट पकड़कर कूलर की ओर बढ़ी। कूलर में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिसकी चपेट में आकर गर्भवती महिला की मौत हो गई।

काफी देर तक वापस रिंकी के न लौटने पर पति जुगुल किशोर (३०) पुत्र अंबिका प्रसाद मौके पर पहुंचा। वह पत्नी को उठाने लगा। जिससे पति भी करंट की चपेट में आ गया। जुगुल किशोर की भी झुलसकर मौत हो गई। काफी देर तक मामा व मामी को बिस्तर पर न देख 16 वर्षीय भांजी मौके पर गई तो दोनों अचेतावस्था में पड़े मिले। उसने मामा-मामी को जैसे ही पकड़ने की कोशिश की, उसे भी करंट का झटका लगा। जिससे वह दूर जाकर गिरी। उसने परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी। परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि गर्भवती महिला व पति की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)