शराब के लिए रूपये न देने पर पत्नी को ईट से कुचलकर मार डाला

फर्रुखाबाद —थाना कमालगंज शराब के लिये पैसे देने से मना करने पर शराबी पति ने पत्नी की ईटों से कुचलकर बेहरहमी से हत्या कर दी।आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस को मृतका के बहन के पुत्र ने तहरीर दी। थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी श्रीकृष्ण शंखवार अपनी पत्नी 40 वर्षीय बिटोली देवी व परिवार के साथ दिल्ली के मोहल्ला पटेल नगर में रह रहा था।जहां पर रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था।लेकिन शराब को लेकर दिल्ली में भी रुपयों को लेकर विवाद होता रहता था। बीते

Written By :

admin

Updated

April 30, 2018

फर्रुखाबाद —थाना कमालगंज शराब के लिये पैसे देने से मना करने पर शराबी पति ने पत्नी की ईटों से कुचलकर बेहरहमी से हत्या कर दी।आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस को मृतका के बहन के पुत्र ने तहरीर दी।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी श्रीकृष्ण शंखवार अपनी पत्नी 40 वर्षीय बिटोली देवी व परिवार के साथ दिल्ली के मोहल्ला पटेल नगर में रह रहा था।जहां पर रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था।लेकिन शराब को लेकर दिल्ली में भी रुपयों को लेकर विवाद होता रहता था। बीते 22 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ साडू भगवान दास के पुत्र सौरभ के विवाह में शामिल होने आया था। साडू का भी लोहिया नगर में मकान है।बीते 24 अप्रैल को सौरभ की बारात गयी थी।

विवाह समाप्त करने के बाद श्री कृष्ण पत्नी के साथ अपने घर लोहिया नगर आ गया था। दोपहर शराबी श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी बिटोली देवी से शराब पीने केलिये रूपये मांगे। बिटोली ने रूपये देने से मना कर दिया। जिससे श्रीकृष्ण भड़क गया।उसके बाद पहले उसने पत्नी के साथ मारपीट की।उसके बाद भी वह पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगता रहा ।इतने से भी जब दिल नही भरा तो उसने ईंटो से कुचलना शुरू कर दिया जिस कारण उसकी पत्नी लहूलुहान हो गई। बिटोली को गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया।आरोपी मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के लोग चीखपुकार सुन एकत्रित हो गये। उसे गम्भीर हालत में सीएचसी लाया गया। जंहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर सीओ सिटी रामलखन सरोज,प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये।उन्होंने जाँच पड़ताल की। मृतका के बहन के पुत्र राजेन्द्र पुत्र लक्ष्मण ने पुलिस को तहरीर दी। केवल शराब या किसी अन्य बजह से की पत्नी की हत्या-मृतक के अन्य परिजनों ने जो आरोप लगाए है उनके अलावा और भी कारण निकल सकते है।यह पुलिस जांच में सभी के सामने आ जायेगा।

 

(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )