Corona: नगर निगम के अधिकारियों ने फण्ड बनाकर जमा की धनराशि

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ के अधिकारियो द्वारा नगर निगम के मान एवं प्रतिष्ठा के लिए कोविड-19 (Corona) से जंग लड़ने हेतु ‘कोविड-19 आफिशियल डोनेशन फण्ड’ बनाकर अपने वेतन की धनराशि जमा की। यह भी पढ़ें-Covid-19: टोरेंट ग्रुप ने राहत कोष में दिए 5 करोड़, CM योगी ने दिया धन्यवाद कोविड-19 corona के संक्रमण की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के प्रारम्भ से ही नगर निगम लखनऊ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार तन-मन-धन से विभिन्न प्रकार से राहत, सेनेटाइजेशन व अन्य कार्य किए जा रहे है। कल एवं आज दिनांक 08.05.2020 को प्रिन्ट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया पर नगर निगम लखनऊ के

Written By :

Shweta Singh

Updated

May 9, 2020

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ के अधिकारियो द्वारा नगर निगम के मान एवं प्रतिष्ठा के लिए कोविड-19 (Corona) से जंग लड़ने हेतु ‘कोविड-19 आफिशियल डोनेशन फण्ड’ बनाकर अपने वेतन की धनराशि जमा की।

यह भी पढ़ें-Covid-19: टोरेंट ग्रुप ने राहत कोष में दिए 5 करोड़, CM योगी ने दिया धन्यवाद

कोविड-19 corona के संक्रमण की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के प्रारम्भ से ही नगर निगम लखनऊ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार तन-मन-धन से विभिन्न प्रकार से राहत, सेनेटाइजेशन व अन्य कार्य किए जा रहे है। कल एवं आज दिनांक 08.05.2020 को प्रिन्ट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया पर नगर निगम लखनऊ के अधिकारियो एवं कर्मचारियों के विरुद्ध उनकी छवि धूमिल करने वाली चल रही खबरो से सभी अधिकारी अत्यंत मर्माहत हुए है।

यह भी पढ़ें-महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना संकट में लखनऊ वासियों को भेजा ये…

इस संबंध में नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें मा. मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया गया। सभी उपस्थिति अधिकारियों की सहमति से निर्णय लिया गया कि अब तक corona कोविड-19 के संदर्भ में ग्लव्स, सेनेटाइजर, सोडियम हाईपोक्लारोइट तथा कर्मचारियों के उपयोग में आने वाले अन्य वस्तुओं का भुगतान नगर निगम निधि मद से नहीं किया जायेगा।

पूर्व में नगर निगम लखनऊ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अन्नदा (ग्रेन बैंक) में रु. 11.84 लाख की धनराशि का सहयोग किया गया था। आज की बैठक में आपसी सहमति से corona ‘कोविड-19 आफिशियल डोनेशन फण्ड’ के नाम एक नया खाता एच.डी.एफ.सी. बैंक में खोला गया जिसमें सर्वप्रथम नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा अपने एक माह के वेतन के बराबर रु. 1.50 लाख की सहयोग धनराशि तत्काल जमा की गयी।

यह भी पढ़ें-मेयर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त पर लगाया संगीन आरोप, मचा हड़कंप

अन्य कुल 26 अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त श्री अमित कुमार, डाॅ. अर्चना द्विवेदी, श्री राकेश कुमार यादव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी श्री महामिलिन्द लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.के. रावत, मुख्य अभियंता सिविल श्री मनीष सिंह, मुख्य अभियंता (वि/यां) श्री राम नगीना त्रिपाठी, पशु कल्याण निदेशक डाॅ. अरविन्द राव, पर्यावरण अभियंता ई. पंकज भूषण, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह, समस्त जोनल अधिकारी श्री लालमणि यादव, श्रीमती संगीता कुमारी, श्री दिलीप श्रीवास्तव, श्री राजेश सिंह, श्री सुभाष त्रिपाठी, श्रीमती अम्बी बिष्ट, श्री विद्यासागर यादव, श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव, नगर अभियंता श्री मनीष कुमार सिंह, श्री महेश चन्द्र, श्री अमरनाथ, श्री मनीष अवस्थी, श्री एस.सी. सिंह, श्री एस.एफ.ए. जैद़ी, श्री सुधीर कनौजिया, श्री डी.डी. गुप्ता द्वारा इस फण्ड में अपने अधिकतम एक माह के मूल वेतन के बराबर की सहयोग धनराशि प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त अवर अभियंता वर्ग में श्री किशोरी लाल द्वारा रु. 1.00 लाख की सहयोग धनराशि जमा की गयी।