जालौन: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया अनोखा प्रदर्शन

जालौन–देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम के कारण आम जनता पर बोझ बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन में कई लोगों ने अपनी नौकरी गवां दी। ऐसे में लोगों का घर चलना भी मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें-कैबिनेट के फैसलों को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक, ये हैं 5 बड़े निर्णय… मोदी सरकार ने पिछले कई दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग 11 रुपये की बढ़ोतरी की, इसको देखते हुये आज जालौन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखे रूप में सरकार का विरोध किया और मूल्य वृद्धि को कम किये जाने की मांग की है।

Written By :

Shweta Singh

Updated

June 25, 2020

जालौन–देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम के कारण आम जनता पर बोझ बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन में कई लोगों ने अपनी नौकरी गवां दी। ऐसे में लोगों का घर चलना भी मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-कैबिनेट के फैसलों को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक, ये हैं 5 बड़े निर्णय…

मोदी सरकार ने पिछले कई दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग 11 रुपये की बढ़ोतरी की, इसको देखते हुये आज जालौन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखे रूप में सरकार का विरोध किया और मूल्य वृद्धि को कम किये जाने की मांग की है।

जालौन के उरई में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के नेतृत्‍व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल – डीजल के मूल्यों में वृद्धि को लेकर गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध के लिए अनोखा तरीका अपनाया। कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह नगर चौराहे से लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में साइकिल चलाकर मूल्य वृद्धि वापस लेने के लिए सरकार का विरोध किया।

कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप-

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार अपने गड़बड़ाए बजट की भरपाई आम लोगों के ऊपर बोझ डालकर वसूलना चाहती है। सरकार अपने फैसले को वापस ले और पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी लाए। कहा कि लॉकडाउन से पहले ही आम लोगों के जीवन में संकट उत्‍पन्‍न हो गया है वहीं ऐसे विपदा की घड़ी में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी करना उचित नहीं है। सरकार को ऐसे समय में आमजन का सहयोग करना चाहिए न कि उन पर और बोझ डालना।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे विश्व में क्रूड ऑयल के दाम कम हो रहे है और मोदी सरकार देश में तेल के दाम बढ़ा रही है। जनता की समस्‍याओं को कम करने की बजाय उसे और बढ़ाने में लगी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम जल्‍द वापस लिए जाएं जिससे जनता को तत्‍काल राहत मिल सके।

(रिपोर्ट- अनुज कौशिक,जालौन)