कांग्रेसियों ने फूंका बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का पुतला

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का पुतला फूंकने पर भाजपाइयों ने हंगामा का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करवाया जिससे

Written By :

Shweta Singh

Updated

August 15, 2020

 

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का पुतला फूंकने पर भाजपाइयों ने हंगामा का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करवाया जिससे कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें –सीआईपीएल फाउंडेशन ने मेधावी बच्चो को कुछ इस तरह किया सम्मानित…

जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी को एक न्यूज़ चैनल पर डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अशोभनीय टिप्पणी की थी ।परिजनों ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता द्वारा की गई टिप्पणी में कांग्रेस नेता को गहरा ह्रदय आघात लगा जिससे उनकी मृत्यु हो गई शनिवार की सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन कर भाजपा नेता संबित पात्रा का पुतला फूंक कर कानूनी कार्यवाही की मांग की । नेता का पुतला फूंकने से आक्रोशित भाजपाइयों ने रेलवे रोड पर पहुंचकर हंगामा किया और कांग्रेसियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की ।

शहर कोतवाल सुबोध सक्सेना ने बताया इस संपूर्ण लॉकडाउन डाउन में नियमों का उल्लंघन धाराओं मे कांग्रेस के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है।

(रिपोर्ट –विकास कुमार ,हापुड)