फतेहपुरः कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान ने जिला प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप

फतेहपुर–लोकसभा चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी तरह से जुट गए हैं। वहीं यूपी के फतेहपुर जिले में सपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व सांसद राकेश सचान ने जिला प्रशासन पर बीजेपी के कार्यकर्ता बन कर काम करने का आरोप लगाया है।  कांग्रेस प्रत्याशी की माने तो उनको बेवजह जिला प्रशासन परेशान कर रहा है। उनकी गाड़ियों को परमीशन देने में और चुनावी जनसभा करने तक की परमीशन नहीं दी जा रही है। साथ ही सपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व सांसद की माने तो सपा और बसपा

Written By :

admin

Updated

March 26, 2019

फतेहपुर–लोकसभा चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी तरह से जुट गए हैं। वहीं यूपी के फतेहपुर जिले में सपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व सांसद राकेश सचान ने जिला प्रशासन पर बीजेपी के कार्यकर्ता बन कर काम करने का आरोप लगाया है। 

कांग्रेस प्रत्याशी की माने तो उनको बेवजह जिला प्रशासन परेशान कर रहा है। उनकी गाड़ियों को परमीशन देने में और चुनावी जनसभा करने तक की परमीशन नहीं दी जा रही है। साथ ही सपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व सांसद की माने तो सपा और बसपा का यूपी में गठबंधन कोई कमाल नहीं दिखा पाएगा। उन्होने तो यहां तक कह दिया कि इस गठबंधन से समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और जिले के तमाम सपा कार्यकर्ता उनके संपर्क में हैं जो चुनाव में उनकी मदद भी करेंगे। यानी कांग्रेस प्रत्याशी जिले में सपा के कार्यकर्ताओं में सेंधमारी की बात कर रहे हैं।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )