कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने गर्लफ्रेंड गिन्नी संग लिए सात फेरे

मनोरंजन डेस्क — ‘कॉमेडी के बदशाह कपिल शर्मा बीते दिन अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी की तस्‍वीरे भी वायरल हो चुकी है. जिसमें यह न्यू कपल बेहद खूबसूरत नज़र आ रहा है. दरअसल कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीर को फैंस के लिए शेयर किया. फोटो में जहां कपिल ग्रीन गोल्डन शेरवानी में नजर आ रहे हैं तो वहीं गिन्नी रेड गोल्डन लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं. इसके अलावा कपिल ने पगड़ी भी पहनी हुई है और उनके हाथ में तलवार भी नज़र आ रही है.

Written By :

admin

Updated

December 13, 2018

मनोरंजन डेस्क — ‘कॉमेडी के बदशाह कपिल शर्मा बीते दिन अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी की तस्‍वीरे भी वायरल हो चुकी है. जिसमें यह न्यू कपल बेहद खूबसूरत नज़र आ रहा है.

दरअसल कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीर को फैंस के लिए शेयर किया. फोटो में जहां कपिल ग्रीन गोल्डन शेरवानी में नजर आ रहे हैं तो वहीं गिन्नी रेड गोल्डन लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं. इसके अलावा कपिल ने पगड़ी भी पहनी हुई है और उनके हाथ में तलवार भी नज़र आ रही है. शादी के दौरान भी कपिल हल्की दाढ़ी में ही दिखाई दिए. 

बता दें कि कपिल शर्मा की शादी में टीवी जगत के तमाम स‍ितारे शामिल हुए और उनके साथ कॉमेडी शोज कर रहे स्‍टार्स तो खासतौर पर मौजूद रहे. सुमोना चक्रवर्ती, कृष्‍णा अभिषेक, सुदेश लहरी जैसे नाम उनकी शादी के खास मेहमान रहे. 

वहीं शादी के बाद कपिल 2 रिसेप्शन देंगे. पहला रिसेप्शन 14 दिसंबर को अमृतसर में होगा, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे. वहीं दूसरा रिसेप्शन 24 दिसंबर को मुंबई में होगा जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स अपनी मौजूदगी दर्ज करेंगे. बता दें कि कपिल शर्मा ‘द कपिल शर्मा शो’ के दूसरे सीज़न से टीवी पर वापसी भी करने वाले हैं. उनके शो का प्रोमो भी रिलीज़ हो चुका है.