मथुराः कार सवार बदमाशों ने महिला पुलिसकर्मी पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

मथुरा–जिले में सदर थानाक्षेत्र के दामोदरपुरा इलाके में कार सवार बदमाशों ने डयूटी पर जा रही एक महिला पुलिसकर्मी के उपर तेजाब से हमला कर फरार हो गए। गंभीर रूप से जली महिला को आनन फानन में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्म स्थान चौकी पर तैनात महिला कांस्टेबल नीलम बुलंदशहर की रहने वाली हैं। कार सवार चार अज्ञात बदमाशों ने एसिड अटैक कर दिया। महिला पुलिसकर्मी थाना सदर इलाके के दामोदरपुरा में पिछले 1 साल से किराए पर रह रही थी। सुबह करीब 4:00 बजे श्री कृष्ण जन्मस्थान के लिए ड्यूटी पर जा

Written By :

admin

Updated

April 4, 2019

मथुरा–जिले में सदर थानाक्षेत्र के दामोदरपुरा इलाके में कार सवार बदमाशों ने डयूटी पर जा रही एक महिला पुलिसकर्मी के उपर तेजाब से हमला कर फरार हो गए। गंभीर रूप से जली महिला को आनन फानन में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्म स्थान चौकी पर तैनात महिला कांस्टेबल नीलम बुलंदशहर की रहने वाली हैं। कार सवार चार अज्ञात बदमाशों ने एसिड अटैक कर दिया। महिला पुलिसकर्मी थाना सदर इलाके के दामोदरपुरा में पिछले 1 साल से किराए पर रह रही थी। सुबह करीब 4:00 बजे श्री कृष्ण जन्मस्थान के लिए ड्यूटी पर जा रही थी तभी घर से 200 मीटर दूरी पर 4 कार सवार अज्ञातओं ने महिला पुलिसकर्मी पर पीछे से एसिड अटैक कर दिया।

घटनास्थल पर मौजूद हॉकर ने घटना की जानकारी मकान मालिक और उसके साथी महिला कॉस्टेबल को दी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया । जहां पर गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया । इस मामले में एसएसपी ने चार टीमें गठित कर दी हैं। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।