‘माया व अखिलेश शेर तो हैं नहीं ; जो हम उनसे डरे’- मंत्री सत्यदेव पचौरी

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले में सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आये यूपी सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर सत्यदेव पचौरी ने मायावती को पोस्टर वार में भावी प्रधानमंत्री होने की बात कही गयी है।  इस सवाल का जवाब देते हुए सत्यदेव पचौरी ने कहा की मायावती ख्वाब देख रही है क्योंकि ख्वाब देखना तो बुरी बात नहीं है। अभी वह अखिलेश को रास्ता दिखा रही हैं की मुख्यमंत्री तुम्ही होगे व प्रधानमंत्री भी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। वहीँ शिवपाल यादव द्वारा मोदी को हराने के लिए सेक्युलर लोगों के साथ मिलकर दूसरा मोर्चा तैयार करने जा

Written By :

admin

Updated

January 16, 2019

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले में सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आये यूपी सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर सत्यदेव पचौरी ने मायावती को पोस्टर वार में भावी प्रधानमंत्री होने की बात कही गयी है। 

इस सवाल का जवाब देते हुए सत्यदेव पचौरी ने कहा की मायावती ख्वाब देख रही है क्योंकि ख्वाब देखना तो बुरी बात नहीं है। अभी वह अखिलेश को रास्ता दिखा रही हैं की मुख्यमंत्री तुम्ही होगे व प्रधानमंत्री भी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। वहीँ शिवपाल यादव द्वारा मोदी को हराने के लिए सेक्युलर लोगों के साथ मिलकर दूसरा मोर्चा तैयार करने जा रहे वाले बयान का पलटवार करते हुए कहा की भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और मोदी की आंधी में सब भयभीत है। इसलिए सभी अपना सहारा व शेल्टर ढूंढ रहे है। उनको लगता है की वह अकेले चुनाव नहीं लड़ पाएंगे इसलिए वह लोग एकजुट हो रहे हैं।  

हम लोगों ने संकल्प लिया है की 51 परसेंट वोट अपने दमपर व अपने कार्यकर्ताओं के दम पर लेंगे और जीतकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। वहीँ उन्होंने माया व अखिलेश गठबंधन से भाजपा डरी होने वाले सवाल पर पलटवार करते हुए कहा की वह शेर तो हैं नहीं की हम उनसे डरे यह चुनाव है जनता वोट देगी , इसमें डरने की क्या बात है। 

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )