नशीला पदार्थ पिलाकर रेप, अश्लील विडियो बनाकर युवती को करता था ब्लैकमेल

मेरठ — पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवती को धोखे से अपने घर ले जाकर और उसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है जहां आज युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। दरअसल मामला थाना टीपी नगर इलाके का है जहां एक युवती कुछ सालों से अपने रिश्तेदार के घर रह रही थी। रिश्तेदारों के यहां नीटू नाम का एक ड्राइवर भी काम करता है। जो युवती को आइसक्रीम खिलाने के बहाने बाहर ले गया और उसके बाद नीटू उसको अपने घर ले गया। युवती का आरोप है कि

Written By :

admin

Updated

June 12, 2019

मेरठ — पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवती को धोखे से अपने घर ले जाकर और उसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है जहां आज युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

दरअसल मामला थाना टीपी नगर इलाके का है जहां एक युवती कुछ सालों से अपने रिश्तेदार के घर रह रही थी। रिश्तेदारों के यहां नीटू नाम का एक ड्राइवर भी काम करता है। जो युवती को आइसक्रीम खिलाने के बहाने बाहर ले गया और उसके बाद नीटू उसको अपने घर ले गया। युवती का आरोप है कि नीटू ने अपने घर ले जाकर उसको कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसको नशा होने लगा और वह बेहोश हो गई। जब युवती की आंखें खुली तो तब तक उसकी अस्मत लुट चुकी थी। 

नीटू ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और इस पूरे कृत्य में नीटू के साथ एक और युवक का होना बताया जा रहा है। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नीटू पिछले 4 सालों से युवती को ब्लैकमेल करके उसका यौन शोषण कर रहा है। पीड़ित युवती आज एसपी ऑफिस पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। इस मामले में पुलिस हर केस की तरह जांच कर कार्यवाही करने की बात कर रही है।

(रिपोर्ट-प्रदीप शर्मा,मेरठ)