लंदन और सिंगापुर की तर्ज पर बनेगे राजधानी के 200 बस स्टॉप

लखनऊ– राजधानी लखनऊ के बस स्टॉप भी अब लंदन और सिंगापुर की तर्ज पर हाईटेक होंगे। इसके लिए नगर निगम ने रूपरेखा तैयार कर ली है। नगर निगम ने परिवहन विभाग से शहर में चलने वाली सिटी बसों के रूट की जानकारी जुटा ली है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बस शेल्टरों को हाइटेक बनाया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी योजना की टीम ने इन सभी बस स्टॉप के चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया है। शहर के 200 प्रमुख स्थानों पर स्मार्ट बस शेल्टर बनाने की तैयारी है। पहले चरण में स्मार्ट बस शेल्टर का मॉडर तैयार किया

Written By :

admin

Updated

November 9, 2017

लखनऊ– राजधानी लखनऊ के बस स्टॉप भी अब लंदन और सिंगापुर की तर्ज पर हाईटेक होंगे। इसके लिए नगर निगम ने रूपरेखा तैयार कर ली है। नगर निगम ने परिवहन विभाग से शहर में चलने वाली सिटी बसों के रूट की जानकारी जुटा ली है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बस शेल्टरों को हाइटेक बनाया जाएगा।

इसके लिए स्मार्ट सिटी योजना की टीम ने इन सभी बस स्टॉप के चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया है।

शहर के 200 प्रमुख स्थानों पर स्मार्ट बस शेल्टर बनाने की तैयारी है। पहले चरण में स्मार्ट बस शेल्टर का मॉडर तैयार किया जाएगा। यह मॉडल अशोक मार्ग पर बनाया जाना तय हुआ है। नगर निगम के अफसरों का कहना है कि जल्द ही स्मार्ट बस शेल्टर का मॉडल बन कर तैयार हो जाएगा। मॉडल बनने के बाद निजी प्रचार एजेंसियों को अनुबंध के आधार पर स्मार्ट शेल्टर बनाने की अनुमति दी जाएगी। निकाय चुनाव के बाद शहर में बस शेल्टरों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

स्मार्ट बस शेल्टर बनने के बाद पुराने बस शेल्टरों को हटा दिया जाएगा। योजना के सभी बस शेल्टर आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। बस शेल्टर ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस होंगे। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत यहां लोगों को डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के जरिए बसों की समय सारणी और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसके आलावा प्रदूषण स्तर की भी जानकारी डिसप्ले में दिखाई देगी। सभी सुविधाओं के साथ इनमें सिटी लेवल कंट्रोल सेंटर बनाने समेत सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। स्मार्ट बस शेल्टरों में बस का इंतजार करने वाले लोगों की सुविधा के लिए ई-टॉयलेट व वाईफाई की सुविधा फ्री में मिलेगी। स्मार्ट बस शेल्टरों में बने टॉयलेट पूरी तरह से हाइटेक बनाने की योजना है। बताया जा रहा है कि इनका डोर आटोमेटिक होगा। टॉयलेट के कार्य, बिजली व सफाई को लेकर किसी प्रकार की समस्या होने पर इसमें अलार्म सिस्टम भी रहेगा। यह मुख्य सर्वर से जुड़ा रहेगा। सभी शेल्टर में आरओ का साफ पानी भी पीने के लिए उपलब्ध रहेगा। रेलवे व एयरपोर्ट की तरह बसों का वास्तविक व अनुमानित समय भी डिस्प्ले में दिखता रहेगा। शेल्टरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। प्रमुख स्थानों का रूट मैप भी डिस्प्ले में समय- समय पर प्रदर्शित होगा।